UP SI Notification 2025 – Latest News: उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा युवाओं के हित में एक बड़ा फैसला लिया गया है , उत्तर प्रदेश में आने वाली यूपी एसआई की भर्ती में बड़ा बदलाव हुआ है। उत्तर प्रदेश में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर भर्ती में अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 3 साल की छूट देकर बड़ी राहत दी है। जानकारी के मुताबिक यह छूट सिर्फ़ एक बार मिलेगी, और आगे से कभी भी इसे मिसाल नहीं माना जाएगा (यानी, भविष्य के किसी भी मामले में आप यह नहीं कह सकते कि ‘पहले भी ऐसी छूट मिली थी, तो अब भी मिलनी चाहिए’ )
उत्तर प्रदेश गृह विभाग की और से इसको लेकर आदेश जारी कर दिया गया है इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा सिपाही भर्ती में भी 3 साल की छूट का प्रावधान किया गया था।
4242 पदों पर जारी होगा यूपी एसआई का नोटिफिकेशन
उत्तर प्रदेश में उप निरीक्षक पुलिस के कुल 4242 पदों पर भर्ती होने वाली है , इसके अलावा महिला पीएसी के इकाइयों में उप निरीक्षक के कुल 106 पद , प्लाटून कमांडर /उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस के 135 पद और विशेष सुरक्षा बल में उपनिरीक्षक / प्लाटून कमांडर के 60 पद पर भर्ती प्रस्तावित है। कुल मिलाकर दरोगा के 4534 पदों पर नोटिफिकेशन जल्द ही जारी हो सकता है।
पद का नाम | पदों की संख्या |
---|---|
उप निरीक्षक पुलिस | 4242 |
महिला पीएसी (उप निरीक्षक) | 106 |
प्लाटून कमांडर / उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस | 135 |
विशेष सुरक्षा बल (उप निरीक्षक / प्लाटून कमांडर) | 60 |
कुल पद | 4534 |
आयु सीमा को बढ़ाने के लिए की गई थी मांग
पिछले 5 वर्ष कोई पुलिस भर्ती न होने की वजह से विपक्षी दलों की तरफ से मांग की गई थी की आयु सीमा में बढ़ोतरी की जाए जिससे को लेकर सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के कुल 6244 पदों में 3 वर्ष की आयु सीमा में छूट दी थी। अब यूपी एसआई की आने वाली भर्ती में भी 3 वर्ष की आयु सीमा में छूट देने का आदेश जारी किया गया है।
Leave a Reply