UP News: उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है! उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के युवाओं को बड़ी सौगात जल्द ही देने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री के द्वारा हाल ही में आयुष विभाग की बैठक में रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने के निर्देश दिए गए हैं , प्रदेश मुख्यमंत्री के द्वारा दिए गए निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश में आयुष विभाग के अंतर्गत आयुर्वेद , यूनानी और होम्योपैथिक विभाग में कुल 4350 रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
आयुष विभाग में इन पदों पर होगी भर्ती
उत्तर प्रदेश आयुष विभाग के अंतर्गत 4350 रिक्त पदों में अलग-अलग पद शामिल है ,
- प्रोफेसर
- लेक्चरर
- चिकित्सा अधिकारी
- स्टाफ नर्स
- चीफ फार्मासिस्ट
- फार्मासिस्ट
- मैट्रन
- रीडर
- उप निदेशक
- सहायक औषधि कंट्रोलर
- प्राचार्य,
- उप चिकित्सा अधिकारी और प्रवक्ता आदि
4350 पदों पर होगी भर्ती
चिकित्सा सेवा | कुल स्वीकृत पद | रिक्त पद |
---|---|---|
आयुर्वेद | 7,233 | 3,025 |
यूनानी | 462 | 161 |
होम्योपैथी | 3,818 | 1,164 |
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भर्ती शुरु करने के दिए निर्देश
राज्य के प्रमुख सचिव आयुष, रंजन कुमार ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आयुष चिकित्सा सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्राथमिकता के आधार पर शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
Leave a Reply