EPFO Intrest Rate Update : अगर आप कहीं पर भी नौकरी करते हैं और आपकी सैलरी से कुछ हिस्सा पीएफ में जमा होता है तो आपके यह बहुत बड़ी खुशखबरी है। सरकार ने करोड़ों कर्मचारी के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन को इस साल भी 8.25% ब्याज दर पीएफ अकाउंट (PF New Intrest Rate) पर देने की मंजूरी दी है। पीएफ खाता धारकों को पिछले वर्ष के तरह ही इस साल भी पीएफ खाते पर ब्याज मिलेगा।
देश के 7 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों के लिए खुशखबरी
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के सेंट्रल बोर्ड का सर्जन में इस डर की सिफारिश पहले की थी जिस पर अब सरकार की तरफ से मंजूरी दे दी गई है यह देश भर के 7 करोड़ से ज्यादा पीएफ खाता धारकों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। अगर आपके भी सैलरी से कुछ पैसा PF के रूप में आपका पीएफ अकाउंट में जमा होता है तो यह जानकारी आपके लिए खास है।
देखें पिछले कई वर्षों की पीएफ ब्याज दर
वित्तीय वर्ष | EPF ब्याज दर |
---|---|
2020-21 | 8.5% |
2021-22 | 8.1% |
2022-23 | 8.15% |
2023-24 | 8.25% |
2024-25 | 8.25% |
देश की ज्यादातर प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोगों को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के द्वारा पीएफ अकाउंट खोलने का विकल्प मिलता है। प्राइवेट सेक्टर की कंपनियां कर्मचारियों को सैलरी के साथ पीएफ भी देती हैं। कर्मचारी के पीएफ अकाउंट में कर्मचारियों के सैलरी और महंगाई भत्ता का 12% हिस्सा प्रत्येक महीने पीएफ अकाउंट में जमा होता है, वही 12% हिस्सा कंपनी के द्वारा भी इस समय पीएफ अकाउंट में जमा होता है। पीएफ अकाउंट का कुछ हिस्सा रिटायरमेंट के बाद मिलता है और अलावा EPS के तहत रिटायरमेंट के बाद पेंशन भी मिलता है।
अब तक आपका पीएफ अकाउंट में कुल कितने रुपए जमा किए गए हैं इसकी जांच कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के पासबुक चेक वाले करने की वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाकर जान सकते हैं। इसके अलावा पासबुक और बैलेंस चेक करने का विकल्प उमंग एप पर भी दिया गया है।
Leave a Reply