CTET Cut Off 2025: यहाँ देखें GEN, OBC, SC/ST के लिए पासिंग मार्क्स कितना है

CTET Cut Off 2025

CTET Cut Off 2025: जितने भी छात्र केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी कर रहें है उनको तो पता होगा की जुलाई 2025 में CTET की परीक्षा होने वाली है, तो परीक्षा देने से पहले उसके बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें पता होनी चाहिए जैसे की परीक्षा कितने नंबर का होता है, कितना सलवा आता है और Cut Off कितना तक जाता है।

अगर आप CTET 2025 देने वाले हैं, तो आपके लिए यह जानना बहुत ज़रूरी है कि इस परीक्षा को पास करने के लिए कितने नंबर चाहिए। उनको तो खासकर जानना जरुरी होता है OBC, SC, ST जैसी आरक्षित श्रेणी से हैं, क्युकी आपके लिए कट-ऑफ और क्वालिफाइंग मार्क्स थोड़ा अलग होता है। इस आर्टिकल में हम आपको CTET 2025 की कट ऑफ, पासिंग मार्क्स और रिजर्वेशन कैटेगरी के अनुसार ज़रूरी जानकारियां विस्तार से बताया है आपसे बस अनुरोध है की अंतिम तक बने रहें।

CTET में कुल कितना परीक्षा होता है

CTET (Central Teacher Eligibility Test) एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जिसे CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) आयोजित करता है। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए होती है जो कक्षा 1 से 8 तक के लिए सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनना चाहते हैं। CTET में दो पेपर होते हैं पहला पेपर को बोलता है पेपर 1 जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए होता है। दूसरा का नाम है पेपर 2 ये कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के लिए होता है।

इसे भी पढ़ें:- B.Ed Course Rules Change News: बीएड कोर्स में बड़ा बदलाव, NCTE की नई गाइडलाइन जारी

CTET 2025 पासिंग मार्क्स

आपको बता दें की केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने CTET परीक्षा के लिए अलग अलग वर्ग यानि की केटेगरी के लोगों के लिए अलग अलग पासिंग मार्क्स को रखा है। निचे हमने आपको डिटेल में समझाया है की आपके वर्ग का क्या पासिंग मार्क है।

CategoryPassing MarksPercentage
GENERAL / UR90 Marks60%
OBC82.5 Marks55%
SC82.5 Marks55%
ST82.5 Marks55%

CTET परीक्षा पास के लिए कुछ महत्वपूर्ण बात

जो भी छात्र CETE की परीक्षा देने वाले हैं उनको कुछ जरुरी बातों का पता होना आवश्यक है जैसे की CTET परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है। CTET पेपर 1 और पेपर 2 में से कोई भी दे सकते हैं, अपने अपने शिक्षक बनने के जरूरत अनुसार अगर आप चाहे तो या दोनों भी दें सकतें हैं। जो अभ्यर्थी निर्धारित कट ऑफ अंक प्राप्त कर लेते हैं, उन्हें CTET का सर्टिफिकेट मिलता है। पहले यह सर्टिफिकेट कुछ सालों के लिए ही वैद था लेकिन अब यह सर्टिफिकेट लाइफटाइम के लिए वैलिड हो गया है। यानी इसे बार-बार देने की ज़रूरत नहीं। यह नया नियम हाल में में लागू किया गया है।

इसे भी पढ़ें:- UP Outsourcing Employee Salary Chart: आउटसोर्स कर्मचारियों की सैलरी चार्ट हुई जारी , इस आधार पर मिलेगी सैलरी

CTET परीक्षा पास के बाद क्या होगा

यह जानकारी केवल उनके लिए है जो भविष्य में CTET परीक्षा की तैयारी करने वाले हैं। CTET परीक्षा को पास करने से आप केंद्र सरकार के KVS, NVS, आर्मी स्कूल, और अन्य सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के पात्र हो जाते हैं। अगर आप चाहे तो इन स्कूलों में टीचर की नौकरी कर सकतें हैं। इसके अलावा कई राज्य भी CTET स्कोर को शिक्षक भर्ती में मान्यता देते हैं। CTET केवल पात्रता परीक्षा है। नौकरी के लिए आपको अलग से आवेदन करना होता है। उम्मीद है आपको यह पूरी जानकारी समझ में आई होगी।

Comments

One response to “CTET Cut Off 2025: यहाँ देखें GEN, OBC, SC/ST के लिए पासिंग मार्क्स कितना है”

  1. Anupriya Avatar
    Anupriya

    My name is Anupriya
    I live in Gorkhpur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!