MP Government (Mukhyamantri Krishi Pronatti Yojana ) : केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार के द्वारा भी प्रदेश के किसानों के लिए अलग-अलग प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जाता है , केंद्र सरकार के द्वारा किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन किया जा रहा है , तो वहीं मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से किसानों के लिए एक और नई योजना का शुरुआत कर दिया गया है। मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से हाल फिलहाल में मुख्यमंत्री कृषक प्रोन्नति योजना की शुरुआत की गई है यह योजना किसानों के लिए राहत भरी होगी। यह योजना उन सभी किसानों के लिए फायदेमंद होगी जो धान की खेती करते हैं धान की खेती करने वाले प्रत्येक किसानों को प्रत्येक हेक्टेयर पर धान की खेती करने पर 4000 रुपये दिए जाएंगे।
प्रदेश में धान की खेती करने वाले किसानों को कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिससे किसान धान की खेती करने से पीछे हटते हैं , इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण सिंचाई की व्यवस्था न होना , सूखा , फसल की कीमत है। हालांकि अब सरकार ने यह नया कदम उठाया है , यह योजना धान के किसानों के लिए फायदेमंद होगी और इन्हें धान की खेती उगाने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
जानिये क्या है मुख्यमंत्री कृषक प्रोन्नति योजना ? आसान शब्दों में
मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से किसानों को आर्थिक सहायता करने और आमदनी बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कृषक प्रोन्नति योजना ( Mukhyamantri Krishi Pronatti Yojana ) शुरू की गई है। इस योजना का लाभ धान की खेती करने वाले किसानों को होगा , धान की खेती करने वाले किसानों को योजना के तहत प्रत्येक हेक्टेयर धान की खेती करने पर 4000 की सहायता राशि दी जाएगी।
किन किसानों को कब ? और क्यों ? मिलेगा फायदा !
- इस योजना का सीधा फायदा उन किसानों को मिलेगा जो धान की फसल उगा रहे हैं।
- सरकार किसानों को उनके खेती के क्षेत्रफल के आधार पर पैसा देगी।
- प्रत्येक हेक्टेयर धान की खेती के लिए 4000 रुपये मिलेंगे।
- यदि कोई किसान 2 हेक्टेयर में धान की खेती करता है, तो उसे 8000 रुपये मिलेंगे।
- यह राशि किसानों के बैंक खाते में मार्च महीने में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। ऐसा इसलिए किया जाएगा क्योंकि उस समय किसानों को पैसे की सबसे ज्यादा ज़रूरत होती है।
मुख्यमंत्री कृषक प्रोन्नति योजना का उद्देश्य क्या है , जानिए
किसानों को खेती करने के समय कई सारी समस्याएं आती हैं इन समस्याओं बारिश , सूखा , फसल की कीमत में गिरावट , समय से सिंचाई न होना आदि शामिल है। यह समस्याएं खासकर धान की खेती में देखी जाती हैं मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा धान की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री कृषक प्रोन्नति योजना को शुरू किया गया है।
पिछले साल के आंकड़े
पिछले साल यानी 2024 में करीब 6.69 लाख किसानों ने लगभग 12.2 लाख हेक्टेयर जमीन पर धान की फसल बेची थी। अब सरकार उन्हें ₹488 करोड़ की अतिरिक्त सहायता देगी। रिपोर्ट नीचे देख सकते हैं।
विवरण | आंकड़ा |
---|---|
वर्ष | 2024 |
धान बेचने वाले किसानों की संख्या | लगभग 6.69 लाख |
धान की फसल बेची गई जमीन का क्षेत्रफल | लगभग 12.2 लाख हेक्टेयर |
सरकार द्वारा अतिरिक्त सहायता | ₹488 करोड़ |
आवेदन कैसे करें, जानें पूरा प्रोसेस
मुख्यमंत्री किसान पदोन्नति योजना का लाभ उठाने और आवेदन करने का प्रोसेस ऑफलाइन है , प्रत्येक हेक्टेयर में धान की खेती करने वाले किसानों को इसके लिए संकल्प पत्र भरना होगा , केवाईसी की प्रक्रिया कंप्लीट करनी होगी। इसके बाद किसानों के बैंक खाते में मार्च महीने में पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं।
Leave a Reply