Post Office GDS 3rd Merit List 2025: भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक के 21413 पदों पर आयोजित की गई भर्ती का तीसरी मेरिट लिस्ट को जारी कर दिया है। ग्रामीण डाक सेवक के लिए आवेदन करने वाले लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है, डाक विभाग ने पोस्ट ऑफिस जीडीएस की तीसरी मेरिट लिस्ट को 19 मई 2025 को जारी किया है। भारतीय डाक विभाग के द्वारा ग्रामीण डाक सेवक , ब्रांच पोस्टमास्टर और असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर के पदों पर भर्ती दसवीं कक्षा की मेरिट के आधार पर की जाती है। अब तक डाक विभाग की तरफ से इस वैकेंसी की तीन मेरिट लिस्ट जारी हो चुकी है।
भारतीय डाक विभाग (Indian Post) ने पोस्ट ऑफिस जीडीएस की तीसरी मेरिट लिस्ट को इंडियन पोस्ट जीडीएस आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है। ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर अपने राज्य को सेलेक्ट कर तीसरी मेरिट लिस्ट को डाउनलोड कर सकते हैं। आईए जानते हैं कैसे डाउनलोड करें पोस्ट ऑफिस जीडीएस की तीसरी मेरिट लिस्ट?
अभी भी जारी हुई पोस्ट ऑफिस जीडीएस (GDS) की तीसरी मेरिट लिस्ट
भारतीय डाक विभाग के द्वारा ग्रामीण डाक सेवक भर्ती का आयोजन कुल 21413 पदों के लिए किया गया था इसके लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने का प्रोसेस 10 फरवरी से लेकर 3 मार्च तक था। इसके लिए आवेदन करने वाले लाखों छात्र-छात्राओं का पहला मेरिट लिस्ट 21 मार्च 2025 को जारी किया गया, जिसके बाद दूसरी मेरिट लिस्ट 21 अप्रैल 2025 को जारी किया गया अब भारतीय डाक विभाग में तीसरी मेरिट लिस्ट को 19 मई 2025 को जारी कर दिया है।
पोस्ट ऑफिस जीडीएस तीसरी मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने का प्रोसेस
- पोस्ट ऑफिस ग्रामीण डाक सेवक की तीसरी मेरिट लिस्ट (GDS 3rd Merit List) डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आफिशियल वेबसाइट https://indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद, GDS Online Engagement Schedule-I,January-2025 Shortlisted Candidates पर क्लिक करें।
- अब उस स्टेट का सिलेक्शन करें , जिस राज्य के लिए अपने अप्लाई किया है।
- राज्य का सिलेक्शन करने के बाद, उस पर फिर से क्लिक करें और फिर इसके बाद Supplimentary List -III क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपके मोबाइल फोन व लैपटॉप में भारतीय डाक विभाग Post Office GDS 3rd Merit List PDF Download हो जाएगा।
- मेरिट लिस्ट में अभ्यर्थी का रजिस्ट्रेशन नंबर, नाम, कैंडिडेट का नाम और कट ऑफ प्रतिशत लिखा होता है।
Post Office GDS 3rd Merit List Download Circle/ State Wise
राज्य | Download |
---|---|
Andhra Pradesh | Download |
Assam | Download |
Bihar | Download |
Chhattisgarh | Download |
Delhi | Download |
Gujarat | Download |
Haryana | Download |
Himachal Pradesh | Download |
Jammu & Kashmir | Download |
Jharkhand | Download |
Karnataka | Download |
Kerala | Download |
Madhya Pradesh | Download |
Maharashtra | Download |
North East | Download |
Odisha | Download |
Punjab | Download |
Tamilnadu | Download |
Telangana | Download |
Uttar Pradesh | Download |
Uttarakhand | Download |
West Bengal | Download |
Post Office GDS 3rd Merit List PDF Download करने का लिंक एक्टिवेट हो गया है।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV ) के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट
भारतीय डाक विभाग ग्रामीण डाक सेवक के लिए चयनित अभ्यार्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट होना अनिवार्य है, जिन अभ्यर्थियों का नाम तीसरी मेरिट लिस्ट में मौजूद है, वे सभी अभ्यर्थी 10वीं कक्षा का मार्कशीट, आधार कार्ड , पासपोर्ट साइज फोटो, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र व निवास प्रमाण पत्र को तैयार रखें।
Leave a Reply