RRB NTPC Exam Date 2025 Out: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC (Non-Technical Popular Categories) परीक्षा 2025 की तारीख का ऐलान कर दिया है। जो भी उम्मीदवार लंबे समय से इस परीक्षा का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह एक बड़ी खबर है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएँगे की NTPC परीक्षा की तारीख क्या है? इसका एडमिट कार्ड कब तक जारी होगा? एडमिट कार्ड को कैसे करें डाउनलोड, NTPC परीक्षा का पैटर्न क्या है सब जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
RRB NTPC परीक्षा 2025 कब होगा
जारी किये गए आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार RRB NTPC परीक्षा 2025 जो की CBT यानि की कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा होता है वह 05 जून से 24 जून 2025 के बिच आयोजित किया जाएगा। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड इस परीक्षा को कई चरणों में आयोजित करता है और अलग-अलग शहरों में सेंटर बनाए जातें हैं।
RRB NTPC परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड कब तक आएगा
देखिए एडमिट कार्ड को लेकर कोई भी आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है की एडमिट क्राड़ कब तक जारी किया जायेगा। लेकिन कोई भी परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 – 5 दिन पहले आता है उसी प्रकार इसका भी एडमिट कार्ड परीक्षा से 5 दिन पहले जारी कर दिया जायेगा। उम्मीदवार इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अपना अपना एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकतें हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें
एडमिट कार्ड डाउनलोड करना बहुत आसान है आपको केवल निचे दिए गए सारे चरणों को ध्यानपूर्वक फॉलो करें:
- सबसे पहले आपको RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है www.rrbcdg.gov.in
- होम पेज पर आपको “NTPC Admit Card 2025” लिंक मिलेगा उसपर क्लिक करें।
- क्लिक करतें ही नया पेज ओपन होगा जहाँ आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि (DOB) डालना है।
- दर्ज करने के बाद निचे “सबमिट” वाले बटन पर क्लिक करें।
- क्लिक करतें ही आपके स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखेगा।
- उसे डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकालना ना भूलें।
एडमिट कार्ड पर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
RRB NTPC परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड पर कुछ महत्वपूर्ण डिटेल होगा जिसे चेक करना अनिवार्य है जैसे की आपका नाम और फोटो, आपका रोल नंबर, परीक्षा की तारीख और समय, परीक्षा केंद्र का नाम और पता।
RRB NTPC परीक्षा का पैटर्न
सीबीटी 1: कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा 1 यह परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से लिया जाएगा। इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे जो की पुरे 100 अंक का होता है यानी की प्रत्येक सवाल एक एक नंबर का होता है। परीक्षा की अवधि 90 मिनट राखी गई है, वही पर PwBD उम्मीदवारों के लिए 120 मिनट दिया जाता है। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होता है प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा।
सीबीटी 2: यह परीक्षा भी ऑनलाइन मोड में होता है। इसमें कुल प्रश्न 120 होतें हैं और टोटल मार्क्स भी 120 होता है यानि की प्रत्येक सवाल के लिए एक नंबर। परीक्षा की अवधि इसमें 90 मिनट होता है और इसमें भी नेगेटिव मार्किंग होता है प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटा जाएगा।
Leave a Reply