Good News : बिहार के साथ-साथ अन्य राज्य के युवाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है , बिहार सरकार के द्वारा युवाओं के लिए 15000 से ज्यादा पदों पर भर्ती की योजना बनाई जा रही है। बिहार के स्कूलों में लाइब्रेरियन , क्लर्क का और चपरासी के पद जल्द ही भरे जाएंगे। इसके लिए बिहार सरकार के द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थी आवेदन कर पाएंगे। आईए जानते हैं कौन-कौन से पोस्ट के लिए कौन-कौन से कितने पद रिक्त हैं।
बिहार सरकार की तरफ से स्कूलों के प्रबंधन को बेहतर बनाने और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए यह घोषणा देकर युवाओं को राहत दी गई है। लंबे समय से सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवा इसका लाभ उठा सकते हैं दूसरे राज्य के अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं हालांकि बिहार के निवासियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
लाइब्रेरियन, क्लर्क और चपरासी के भरे जाएंगे 15000 पद
पद का नाम | पदों की संख्या | मुख्य कार्य | भर्ती प्रक्रिया |
---|---|---|---|
पुस्तकालयाध्यक्ष (Librarian) | 6500 | छात्रों को किताबें पढ़ने और ज्ञान बढ़ाने में मदद करना | आवश्यक योग्यताएं (पुस्तकालय विज्ञान में) |
लिपिक (Clerk) | 6421 | स्कूल के प्रशासनिक और कागजी काम को संभालना | 50% अनुकंपा, 50% लिखित परीक्षा |
चपरासी (Peon) | 2000 | स्कूलों की सफाई और रखरखाव | 50% अनुकंपा, 50% लिखित परीक्षा |
आवेदन प्रक्रिया और कब आएगा नोटिफिकेशन?
नौकरी की तलाश कर कर रहे हैं अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है की आधिकारिक विज्ञापन का इंतजार करें , अभी सरकार की तरफ से आवेदन प्रक्रिया को लेकर नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर पूरा जानकारी उपलब्ध कराया जाएगा। अभ्यर्थी समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।