Tag: DA Hike News

  • 7th Pay Commission DA Hike News: अब DA बढ़ेगा 4%, क्या के आखरी बढ़ोतरी है, जाने पूरा रिपोर्ट और मामला

    7th Pay Commission DA Hike News: अब DA बढ़ेगा 4%, क्या के आखरी बढ़ोतरी है, जाने पूरा रिपोर्ट और मामला

    7th Pay Commission DA Hike News: 7वे वेतन आयोग DA को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है, आपसे अनुरोध है इस महत्वपूर्ण अपडेट को पूरा जरूर पढ़ें। केंद्र सरकार ने पिछली बार जनवरी 2025 में DA/DR में सिर्फ 2% की बढ़ोतरी की थी। आपको बता दें की DA की यह वृद्धि पिछले कई वर्षों में सबसे कम मानी गई। इस बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ते की दर 55% हो गई। कर्मचारियों को उम्मीद थी कि यह दर 56% तक जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

    आपमें से काफी लोग यही सोच रहे होंगे की जुलाई 2025 में हो सकती है आखिरी बढ़ोतरी, तो रिपोर्ट्स के अनुसार हमे पता चला है की जुलाई 2025 में DA/DR में एक और बढ़ोतरी होने की संभावना है। यह 7वें वेतन आयोग के तहत अंतिम बढ़ोतरी हो सकती है क्योंकि केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन की घोषणा कर दी है, जिसकी सिफारिशें 1 जनवरी 2025 से लागू होनी हैं। हालांकि अभी तक आयोग के अध्यक्ष और सदस्य नियुक्त नहीं हुए हैं।

    DA में कितनी बढ़ोतरी हो सकता है

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हम यहाँ पता चला है की अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के मुताबिक़, जुलाई 2025 में DA में 3% से 4% तक की बढ़ोतरी संभव है। ये अनुमान अप्रैल 2025 तक के CPI डाटा पर आधारित है। मई और जून के CPI आंकड़े अभी आने बाकी हैं, जो अंतिम फैसला तय करेंगे।

    दिसंबर 2024 के CPI आंकड़ों में 0.8 अंकों की गिरावट दर्ज की गई थी। इससे DA की गणना पर सीधा असर पड़ा और केवल 2% वृद्धि की जा सकी। दिसंबर 2024 का CPI स्कोर 141.5 रहा था। इसके पहले दिवाली 2023 में 3% की वृद्धि की गई थी।

    All-India Group-wise CPI-IW for March, 2025 and April, 2025:

    GroupsMarch 2025April 2025
    Food and Beverages146.2146.5
    Pan, Supari, Tobacco and Intoxicants 164.8165.8
    Clothing and Footwear149.4150.4
    Housing134.6134.6
    Fuel and Light148.5152.4
    Miscellaneous14.1140.6
    General Index143.0143.5

    DA की गणना कैसे होती है

    7वें वेतन आयोग के अनुसार DA और DR की गणना CPI-IW (Consumer Price Index for Industrial Workers) पर आधारित होती है। इस सूचकांक को लेबर ब्यूरो द्वारा तय किया जाता है।

    काफी सारे कर्मचारी DA गणना में बदलाव की मांग कर रहे हैं। कनफेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉइज एंड वर्कर्स ने सरकार को पत्र लिखकर DA कैलकुलेशन का तरीका बदलने की मांग की। मांग की गई कि 12 महीने के औसत की बजाय 3 महीने के औसत से DA की गणना हो। इससे कर्मचारियों को हर 3 महीने में महंगाई के हिसाब से सही मुआवजा मिल सकेगा। सार्वजनिक बैंकों के कर्मचारियों को इसी आधार पर DA दिया जाता है।

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अलग CPI की मांग

    आपको बता दें की कर्मचारी संगठनों ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अलग CPI तैयार करने की मांग की है। अभी वर्तमान में जो 465 वस्तुएं CPI में शामिल हैं, उनमें से कई वस्तुएं केंद्र कर्मचारियों की रोज़मर्रा की जरूरतों से मेल नहीं खातीं। इससे उन्हें सही महंगाई भत्ता नहीं मिल पाता।

    मूल्य वृद्धि के मुकाबले कर्मचारियों को वास्तविकता से बहुत कम DA मिल रहा है। इसका असर कर्मचारियों और पेंशनर्स की खरीदने की ताकत पर पड़ता है। मांग की जा रही है कि DA की गणना में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं की सूची में वास्तविक रोजमर्रा की उपयोगी चीज़ें शामिल की जाएं।

  • DA Hike News: कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 1 जुलाई से DA 58% होगा? पूरी जानकारी यहाँ देखें

    DA Hike News: कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 1 जुलाई से DA 58% होगा? पूरी जानकारी यहाँ देखें

    DA Hike News: तमाम सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए DA को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। केंद्र सरकार लभ्भाग 1.2 करोड़ सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी आने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ जुलाई-दिसंबर 2025 की अवधि के लिए महंगाई भत्ता (Dearness Allowance – DA) बढ़ने की उम्मीद है। आइए, जानतें हैं पूरा मामला क्या हाउ और इससे क्या फायदा होगा। आपसे अनुरोध है की इस आर्टिकल के साथ अंत तक बने रहें।

    आप में से काफी लोग सोच रहे होंगे की इससे किनको किनको मिलेगा फायदा आपको बता दें की करीब 1.2 करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को इस बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा। ये वही लोग हैं जिन्हें 7वां वेतन आयोग लागू होता है।

    DA क्या होता है?

    अगर आपको नहीं मालूम है कि DA का मतलब क्या होता है तो सबसे पहले आप इसके बारे में समझिए। DA जिसका फुल फॉर्म Dearness Allowance है। DA को महंगाई भत्ता पैसा भी कहा जाता है, यानी कि एक ऐसा पैसा होता है जो सरकार सरकारी कर्मचारियों को महंगाई की मार से बचने के लिए देती है। आपको बता दे की जितना ज्यादा महंगाई बढ़ेगा उतना ही ज्यादा DA बढ़ेगा। आज के समय में महंगाई इतनी ऊपर हो चुकी है कि DA को बढ़ाना अनिवार्य हो चुका है।

    DA कितना बढ़ेगा

    आप में से काफी लोग जानने के लिए इच्छुक होंगे कि DA कितना बढ़ाया जाएगा। फिलहाल अभी D 55% है जो की रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2025 में लागू किया गया था, और अब DA जुलाई 2025 में बढ़ाया जाएगा। बढ़ाने का परसेंटेज दो से तीन परसेंट रखा गया है। इसका मतलब की DA जो 55% था अब बढ़कर 57 से 58% तक किया जा सकता है।

    आपको बता दें कि साल भर में दो बार DA को बढ़ाया जाता है। जिसको केवल और केवल केंद्र सरकार बड़ा सकती हैं। पहली बार जनवरी में बढ़ाया जाता है और दूसरी बार जुलाई में बढ़ाया जाता है। रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि जुलाई में बढने वाला DA आमतौर पर दिवाली से पहले यानी कि अक्टूबर के आसपास घोषित किया जाता है। अब देखना यह है कि इस बार दिए कब घोषित होता है, कोई भी आधिकारिक अपडेट इस पर सामने नहीं आया है।

    DA कैसे तय किया जाता है

    चलिए अब जानतें हैं की सरकार DA को कैसे तय करती है। DA को तय करने के लिए CPI-IW (Consumer Price Index for Industrial Workers) का इस्तेमाल होता है।
    फॉर्मूला:

    DA (%) = [(CPI-IW का औसत – 261.42) ÷ 261.42] × 100

    यह फॉर्मूला 7वें वेतन आयोग द्वारा तय किया गया है।

    मार्च 2025 के रिपोर्ट्स क्या कहतें हैं

    मार्च 2025 में CPI-IW इंडेक्स रहा 143.0, जनवरी 2025 में यह 143.2 था। यानी इंडेक्स में थोड़ी गिरावट के बाद अब स्थिरता दिख रही है। महंगाई दर मार्च में 2.95% रही, जो फरवरी से थोड़ी ज्यादा थी। खाने-पीने की चीजों की महंगाई ज्यादा नहीं बढ़ी, जिससे ज्यादा असर नहीं पड़ा।

    8वं वेतन आयोग कब तक लागू किया जाएगा

    देखिए मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हमें पता चला है कि सातवां वेतन आयोग 31 दिसंबर 2025 तक खत्म होने वाला है। उम्मीद है कि अगले साल यानी की 1 जनवरी 2026 से 8th पे कमिशन लागू किया जा सकता है। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक सरकार की तरफ से कोई भी अधिकारीक सूचना सामने नहीं आया है, इसलिए आठवां वेतन आयोग लागू होने में थोड़ा समय लग सकता है। आठवां वेतन आयोग को लेकर काफी अफवाह सोशल मीडिया पर फैल रहा है, इसलिए किसी भी प्रकार के फर्जी या अफवाह पर यकीन ना करें।