Panchayat Clerk Notification Update: बिहार राज्य में क्लर्क / लिपिकों / कार्यालय कर्मचारी पद को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बिहार के पंचायत कार्यालयों में अभिलेखन (रिकॉर्ड रखने) की व्यवस्था बेहतर करने के लिए सरकार लिपिकों की नई भर्ती कर रही है। ये लिपिक पंचायतों में चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं को लागू करने और उनका रिकॉर्ड सही रखने में मदद करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन लिपिकों / कार्यालय कर्मचारी के लिए पूरे बिहार के अलग अलग जिलों के लिए कुल 8053 लिपिकों की नियुक्ति की जाएगी। हर पंचायत में एक निम्नवर्गीय लिपिक रखा जाएगा। इससे जुडी और अधिक जानकारी प्राफ्त करने के लिए इस लेख के साथ अंत तक बने रहें।
न्यूज़ वेबसाइट से हमे पता चला है की बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कुल 373 पंचायतों के लिए कुल 373 लिपिक को नियुक्त किए जाएंगे। आपको बता दें की लिपिकवों की यह बहाली पंचायती राज विभाग की ओर से की जाएगी। विभाग ने इसके लिए औपचारिक संकल्प (ऑफिशियल नोटिफिकेशन) भी जारी किया है।
इन लिपिकों / कार्यालय कर्मचारी को काम क्या करना होगा
आप में से काफी लोग सोच रहे होंगे की इन लिपिकों / कार्यालय कर्मचारी को काम क्या करना होगा तो आपको बता दें की बिहार के जितने भी पंचायत भवन, सामुदायिक भवन, स्ट्रीट लाइट योजना जैसे कार्यों का रिकॉर्ड रखना है। जनप्रतिनिधियों की ट्रेनिंग से संबंधित दस्तावेज तैयार करना। जितने भी पंचायत से जुड़ी योजनाओं और फाइलों को संगठित और सुरक्षित रखना।
लिपिकों / कार्यालय कर्मचारी को भर्ती करने का यह फैसला राज्य मंत्रिपरिषद की 10 जून 2025 को हुई बैठक में लिया गया था। उसी के आधार पर विभाग ने भर्ती का संकल्प जारी किया। विभाग प्रत्येक कर्मचारी / लिपिक पर लगभग ₹32,442 प्रति माह खर्च करने का निर्णय लिया गया है। यानी एक साल में सरकार को इस योजना पर ₹3 अरब (300 करोड़ रुपये से अधिक) खर्च करना होगा।
जिले के मुताबिक़ लिपिक की नियुक्ति
जिला | कुल पद |
---|---|
शेखपुरा | 49 |
शिवहर | 53 |
अरवल | 64 |
लखीसराय | 76 |
जहानाबाद | 88 |
मुंगेर | 96 |
खगड़िया | 113 |
किशनगंज | 125 |
सहरसा | 135 |
बक्सर | 136 |
कैमूर | 146 |
जमुई | 152 |
मधेपुरा | 160 |
सुपौल | 174 |
नवादा | 182 |
बांका | 182 |
औरंगाबाद | 202 |
अररिया | 211 |
बेगूसराय | 217 |
भोजपुर | 226 |
रोहतास | 229 |
गोपालगंज | 230 |
पूर्णिया | 230 |
नालंदा | 230 |
कटिहार | 231 |
भागलपुर | 238 |
सीतामढ़ी | 258 |
वैशाली | 278 |
सिवान | 283 |
पश्चिम चंपारण | 303 |
दरभंगा | 308 |
पटना | 309 |
सारण | 318 |
गया | 320 |
समस्तीपुर | 346 |
मुजफ्फरपुर | 373 |
मधुबनी | 386 |
पूर्वी चंपारण | 396 |
कुल | 8053 |