IBPS PO : अगर आप लंबे समय से बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आप सभी अभ्यर्थियों के लिए बहुत अच्छी खबर है ! बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए प्रोबेशनरी ऑफिसर बनने का सुनहरा अवसर है , अलग-अलग बैंकों के द्वारा पीओ के अलग-अलग पोस्ट पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। IBPS ने PO 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है , जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने का प्रोसेस आज 1 जुलाई 2025 से शुरू में हो गया है और आवेदन करने की लास्ट डेट 27 जुलाई 2025 है । अगर बैंक में पीओ पोस्ट के लिए योग्य आवश्यक है तो इसके लिए आवेदन फॉर्म वेबसाइट पर जाकर भर सकते हैं। यह नोटिफिकेशन को लेकर 11 सरकारी बैंकों में जारी की गई है।
IBPS PO Notification 2025 : 11 सरकारी बैंकों में जारी हुआ नोटिफिकेशन
IBPS ने देश भर के अलग-अलग 11 सरकारी बैंकों में कुल पक 5208 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है , कौन से बैंक में PO कितने पद रिक्त हैं? और आरक्षित वर्ग के अनुसार पदों की संख्या ? नीचे टेबल में पढ़ सकते हैं।
बैंक | SC | ST | OBC | EWS | UR | कुल |
---|---|---|---|---|---|---|
बैंक ऑफ बड़ौदा | 150 | 75 | 270 | 100 | 405 | 1000 |
बैंक ऑफ इंडिया | 105 | 53 | 189 | 70 | 283 | 700 |
बैंक ऑफ महाराष्ट्र | 150 | 75 | 270 | 100 | 405 | 1000 |
केनरा बैंक | 150 | 50 | 200 | 100 | 500 | 1000 |
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया | 75 | 37 | 135 | 50 | 203 | 500 |
इंडियन बैंक | NR | NR | NR | NR | NR | NR |
इंडियन ओवरसीज बैंक | 69 | 33 | 121 | 44 | 183 | 450 |
पंजाब नेशनल बैंक | 30 | 15 | 54 | 20 | 81 | 200 |
पंजाब एंड सिंध बैंक | 53 | 27 | 98 | 36 | 144 | 358 |
यूको बैंक | NR | NR | NR | NR | NR | NR |
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया | NR | NR | NR | NR | NR | NR |
782 | 365 | 1337 | 520 | 2204 | 5208 |
IBPS PO Eligibility Criteria: बैंक में पीओ के ये लोग कर सकते हैं आवेदन
देश के 11 सरकारी बैंकों में IBPS PO के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
20 से 30 वर्ष तक के अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
ऐसे अभ्यर्थी जिनकी आयु कम से कम 20 वर्ष से और अधिक से अधिक 30 वर्ष के बीच है वह सभी इसके लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं हालांकि ऐसे अभ्यर्थी जो आरक्षित वर्ग की श्रेणी में आते हैं उन सभी को आयु में छूट दी गई है।
- OBC वर्ग को 3 वर्ष की छूट
- एससी और एसटी वर्ग को 5 वर्ष की छूट
- दिव्यांग अभ्यर्थी को 10 वर्ष की छूट
ध्यान रहे , इसके लिए अभ्यर्थी के आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी।
IBPS PO का कैसे होगा सिलेक्शन ?
चयन का आधार: प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू।
प्रारंभिक परीक्षा ( IBPS PO Exam Date)
- मोड: कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
- आयोजन: अगस्त 2025 (संभावित)
- नतीजे: सितंबर 2025 (संभावित)
मुख्य परीक्षा: ( IBPS Mains Exam Date)
- आयोजन: अक्टूबर 2025 (संभावित)
एप्लीकेशन फीस
श्रेणी | आवेदन शुल्क |
---|---|
जनरल (General) और ओबीसी (OBC) | 850 रुपये |
एससी (SC), एसटी (ST) और दिव्यांग (PwBD) | 175 रुपये |
शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में किया जाना है। |
IBPS PO Vacancy 2025 Apply Online : आईबीपीएस पीओ भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन
- IBPS PO के लिए आवेदन करने सबसे ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- वेबसाइट पर जाने के बाद Notification पर क्लिक करें।
- अब इसके बाद लिंक IBPS PO Apply Online पर क्लिक करें।
- अब इसके बाद रजिस्ट्रेशन विंडो , खुलेगा रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरे।
- आप सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट को अपलोड करें।
- आवेदन फीस जमा करें।
- फाइनल एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें।