UP Rojgar Mela in June 2025: उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा प्रदेश में मिशन रोजगार योजना का शुरु की गई है , इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार के जिला सेवायोजन कार्यालय और राजकीय आईटीआई संस्थान के माध्यम से अलग-अलग स्थान पर रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में जून के इस महीने में अगले कुछ दिनों में 7 रोजगार मेला आयोजित होने वाला है यह रोजगार मिला राजधानी लखनऊ , जौनपुर , भदोही , आगरा , शामली और जालौन जनपद में आयोजित किया जाएगा। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने 10वीं , 12वीं , आईटीआई , डिप्लोमा व ग्रेजुएशन किया हुआ है रोजगार मेला में शामिल हो सकते हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार ( UP Government) के द्वारा अभ्यर्थियों को अलग-अलग कंपनियों में प्लेसमेंट के लिए और रोजगार सेटलमेंट के लिए रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से रोजगार मेला आयोजित किया जाता है , कौन से रोजगार मेला ? कितने पदों पर ? कौन सी कंपनी के द्वारा ? और किस पोस्ट के लिए सलेक्शन किया जाएगा ? इसकी पूरी जानकारी रोजगार संगम पोर्टल पर जारी की जाती है। आगे आर्टिकल में अलग-अलग जनपद में लगने वाले रोजगार मेला और कहां लगेगा इसकी डिटेल्स की गई है हालांकि कौन से पोस्ट के लिए किस कंपनी के द्वारा सिलेक्ट किया जाएगा। इसकी डिटेल्स को रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर जाकर पढ़ सकते हैं।
UP Rojgar Mela : कब ? किस जिले में ? और कहां लगेगा रोजगार मेला ? यहां देखें
रोजगार मेला डेट , समय सुबह 10 बजे | जनपद / जिला | जिले में कहां लगेगा रोजगार मेला ? |
---|---|---|
17 जून 2025 | शामली | राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कैराना |
17 जून 2025 | भदोही | आईटीआई ज्ञानपुर फट्टुपुरा भदोही, कैंपस |
18 जून 2025 | जालौन | जिला सेवायोजन कार्यालय‚ उरई जालौन में 10-00 बजे से कार्यालय परिसर में रोजगार मेले लगेगा। |
21 जून 2025 | जौनपुर | राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्दीकपुर कैम्पस‚ जौनपुर |
24 जून 2025 | लखनऊ | सरोजिनी नगर ब्लॉक |
30 जून 2025 | जौनपुर | जिला सेवायोजन कार्यालय कैम्पस‚ जौनपुर। |
2 जुलाई 2025 | आगरा | उत्तम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन किरावली रोड, रुनकता , आगरा, सुबह 10 बजे |
24 जून लखनऊ रोजगार मेला में इन पदों पर होगा सिलेक्शन
रोजगार संगम पोर्टल पर दी गई डिटेल्स के अनुसार , 24 जून को लखनऊ में आयोजित होने वाली रोजगार मेला में इन कंपनियों में अभ्यर्थियों को सेलेक्ट किया जाएगा।
Company/Aggregator | Job Title | Total Vacancy | Salary (INR Per Month) |
---|---|---|---|
WE WIN LIMITED | CM Helpline 1076 Cos | 99 | ₹ 10,000 |
AASIGN SERVICES PVT LTD | URGENT HIERING FOR BACK OFFICE | 100 | ₹ 18,000 |
AASIGN SERVICES PVT LTD | URGENT HIERING FOR BACK OFFICE | 100 | ₹ 18,000 |
AUDAZ VENTURES PVT LTD | Trainee | 100 | ₹ 15,000 |
PAYTM | Field Service Executive | 100 | ₹ 18,000 |
SEDAC | Executive to Manager | 140 | ₹ 15,700 |
JAI BHARAT MANPOWER ENTERPRISES | Apprenticeship | 90 | ₹ 15,500 |
TIMESPRO | Business Development Executive | 10 | ₹ 18,600 |
INSTA HUMANS MANAGEMENT PVT.LTD | Maintenance Production Quality Engineer Helper | 500 | ₹ 27,000 |
YES CONSTRUCTION COMPANY | Site supervisor | 140 | ₹ 17,200 |
यहां पर देखें दूसरे जिले रोजगार मेला की पूरी डिटेल्स
इसके अलावा जौनपुर , भदोही , शामली , जालौन , जनपद में कौन-कौन से पदों पर रोजगार मेला का आयोजन किस कंपनी के द्वारा किया जाएगा इसकी पूरी डिटेल्स और अप्लाई करने के लिए रोजगार संगम पोर्टल https://rojgaarsangam.up.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा रोजगार मेला में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी अपने पास सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट पासपोर्ट साइज फोटो , मार्कशीट , आधार कार्ड, पैन कार्ड को लेकर जाए।
कौन-कौन रोजगार मेला में हो सकते हैं शामिल ?
ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने 10वीं 12वीं आईटीआई डिप्लोमा पॉलिटेक्निक ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएशन किए हुए हैं रोजगार मेला में शामिल हो सकते हैं। अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग योग्यता और आयु सीमा हो सकती है। कौन से पद के लिए क्या योग्यता है कौन लोग अप्लाई कर सकते हैं इसकी डिटेल्स भी रोजगार संगम पोर्टल पर देख पाएंगे।