UP Rojgar Mela : उत्तर प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से मिशन रोजगार योजना शुरुआत की गई है इस योजना के तहत समस्त जनपदों में जिला सेवायोजन कार्यालय और राजकीय आईटीआई संस्थान के संयुक्त तत्वाधान से अलग-अलग स्थान पर रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के दो मंडलों में रोजगार मेला आयोजित होने जा रहा है , इसमें 28 जून को बरेली में रोजगार मेला लगेगा तो वहीं 30 जून को वाराणसी मंडल में रोजगार मेला का आयोजन होगा।
28 जून को यहां पर लगेगा रोजगार मेला
बरेली मंडल में यह रोजगार मेला आईटीआई उचसिया फतेहगंज (पूर्वी) 28 जून 2025 को बरेली में रोजगार मेला लगेगा , इस रोजगार मेला में अलग-अलग कंपनियों के द्वारा अभ्यर्थियों को सेलेक्ट किया जाएगा। यह रोजगार मेला क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के द्वारा संचालित किया जा रहा है रोजगार मेला में दो प्रमुख कंपनियों के द्वारा 590 पोस्ट पर अभ्यर्थियों को सेलेक्ट किया जाएगा जिसमें FIRSTMERIDIAN GLOBAL SERVICES PRIVATE LIMITED की तरफ से मशीन ऑपरेटर के 500 पोस्ट पर अभ्यर्थियों को रोजगार मिलेगा। इसके लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए और सिलेक्टेड अभ्यर्थियों को 11000 रुपए से लेकर 13000 रुपए तक दी जाएगी।
इसके अलावा जय भारत मैनपॉवर इंटरप्राइजेज के द्वारा अभ्यर्थियों को लाइन ऑपरेटर की पोस्ट पर सिलेक्ट किया जाएगा , इसके लिए ₹15000 आसपास सैलरी दी जाएगी। अधिक जानकारी रोजगार संगम पोर्टल से प्राप्त करें।
30 जून को वाराणसी में लगेगा रोजगार मेला
30 जून 2025 को हरिशचंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदागिन , वाराणसी में दोपहर 12:00 बजे से वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा , इस रोजगार मेला में अलग-अलग कंपनियों के द्वारा अभ्यर्थियों को सेलेक्ट किया जाएगा। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने 10वीं , 12वीं , आईटीआई , ग्रेजुएशन , पोस्ट ग्रैजुएट , डिप्लोमा या पॉलिटेक्निक जैसा कोर्स किए हैं वह रोजगार मेला में शामिल हो सकते हैं। अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। इन इन कंपनियों के द्वारा लगाया जाएगा रोजगार मेला।
Job Title | Company/Aggregator | Salary (INR/Month) | Total Vacancy |
---|---|---|---|
Security Guard and Supervisor | CORPORATE SECURITY & INTELLIGENCE SERVICES | ₹ 15,000 | 50 |
FIELD EXECUTIVE | PUKHRAJ HEALTH CARE PVT LTD | ₹ 8,500 | 50 |
Marketing and Sales | KHETIHAR ORGANIC SOLUTIONS | ₹ 10,000 | 100 |
Operation Assistant | AIM MULTISKILLS JOBS PVT. LTD. | ₹ 18,000 | 30 |
Helper supervisor telicaller abm | G S ENTERPRISES | ₹ 12,500 | 85 |
Meeter Rider supervisor Healthcare management | DIFFERENCE MANAGEMENT DEVELOPMENT INDIA PVT. LTD. | ₹ 42,000 | 153 |
MARKETING OFFICER AREA MANAGER and DPM | BRIGHT FUTURE ORGANIC HERBALS AND AYURVEDIC | ₹ 21,000 | 145 |
Front Associate | TATA STRIVE SKILL DEVELOPMENT CENTRE ALIGARH | ₹ 12,000 | 25 |
Supervisor | DIXON TECHNOLOGIES INDIA LIMITED | ₹ 13,600 | 75 |
BPO TELLYCALLER OFFICE MANAGMENT | HEADLINE DIGITAL FUTURE CONTROL INDIA PRIVATE LIMITED | ₹ 35,000 | 250 |
Job Title | Company/Aggregator | Salary (INR/Month) | Total Vacancy |
---|---|---|---|
Packing helpers sales executive telecaller | JAI BHARAT MANPOWER ENTERPRISES | ₹ 15,500 | 90 |
Assembly operator | DUSKY STALLION EDUCATION AND TRAINING SERVICES (DSETS) PVT.LTD | ₹ 20,000 | 50 |
Quality chekars Store keeper | GEEGA CORPSOL | ₹ 15,300 | 100 |
Site supervisor | YES CONSTRUCTION COMPANY | ₹ 17,200 | 140 |
Supervisor Store keeper salesman | JP VMG MKT PVT LTD | ₹ 14,600 | 45 |
कैसे करें आवेदन ?
अगर आप रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो रोजगार मेला में शामिल हो सकते हैं इसके अलावा रोजगार मेला में शामिल होने के लिए समस्त अभ्यर्थियों को अपना ऑनलाइन पंजीकरण रोजगार संगम पोर्टल https://rojgaarsangam.up.gov.in पर करना होगा। रोजगार संगम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना काफी आसान है इसके लिए किसी प्रकार के आवेदन फीस को जमा करने की जरूरत नहीं है निशुल्क के वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
रोजगार मेला में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी अपने साथ सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट आधार कार्ड पासपोर्ट साइज फोटो शैक्षणिक डॉक्यूमेंट जैसे मार्कशीट और सर्टिफिकेट पैन कार्ड को लेकर जाएं। उपर्युक्त दी गई जानकारी रोजगार संगम पोर्टल पर लिखी जानकारी के मुताबिक दी गई है।