Indian Coast Guard Notification: जितने भी उम्मीदवार जो 10वीं 12वीं पास कर चुके हैं और सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं उनके लिए बेहतरीन मौका सामने आया है इंडियन कोस्ट गार्ड में 630 अलग-अलग पदों के लिए नई भर्ती चल रही है जिसका आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुका है। अभ्यर्थियों से अनुरोध है अगर आप इनमें से किसी भी पद के लिए इक्छुक और योग्य है तो जल्द से जल्द प्रक्रिया को पूरा करें। ऑनलाइन अप्लाई करने का शुरुआती तिथि 11 जून 2025 से हो चुका है आवेदन करने का अंतिम तिथि 25 जून 2025 रात के 11:30 तक निर्धारित किया गया है। इससे जुड़े डिटेल जानकारी आपको आगे पोस्ट में बताया गया है आपसे अनुरोध है ध्यान पूर्वक अंत तक बने रहें।
इस पद के लिए कौन कौन पात्र है
चलिए अब जानते हैं कि इंडियन कोस्ट गार्ड के इस भर्ती के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि जो भी उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था या बोर्ड से 10वीं या 12वीं परीक्षा को पास कर चुका है वह आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आयु सीमा में निर्धारित की गई है आवेदक का न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 22 वर्ष तक रखा गया है। अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग आयु सीमा निर्धारित की गई है आपसे अनुरोध है कि अप्लाई करने से पहले एक बार इसकी डिटेल नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।
वर्ग के मुताबिक़ पदों की जानकारी
Post Name | UR | EWS | OBC | SC | ST | Total |
---|---|---|---|---|---|---|
Navik GD 01/2026 | 99 | 25 | 65 | 46 | 25 | 260 |
Navik GD 02/2026 | 104 | 26 | 71 | 40 | 19 | 260 |
Yantrik Mechanical | 11 | 04 | 09 | 06 | 0 | 30 |
Yantrik Electrical | 04 | 01 | 02 | 02 | 02 | 11 |
Yantrik Electronics | 09 | 01 | 03 | 05 | 01 | 19 |
Navik DB 02/2026 | 20 | 05 | 16 | 08 | 01 | 50 |
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन शुरू करने की तिथि:11 जून 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 25 जून 2025 ( रात के 11:30 PM तक)
- स्टेज I परीक्षा तिथि: सितम्बर 2025
- स्टेज II परीक्षा तिथि: नवंबर 2025
- स्टेज III परीक्षा तिथि: फरवरी 2026
- एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: परीक्षा से 5 दिन पहले
- रिजल्ट कब तक आएगा: जल्द पता चलेगा
इंडियन कोस्ट गार्ड के लिए आवेदन कैसे करें
सबसे पहले आपको ज्वाइन इंडियन कोस्ट गार्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है होम पेज पर आपको नोटिस का विकल्प दिखेगा। उसमें आपको इस पद से रिलेटेड जानकारी दी जाएगी अप्लाई नाउ पर क्लिक करके ध्यान पूर्वक आवेदन पत्र को भरें। भरने के बाद कुछ जरूरी दस्तावेज मांगे जाएंगे उनको भी स्कैन करके अपलोड करें। अपलोड करने के बाद अपने अपने वर्ग के मुताबिक आवेदन शुल्क का भुगतान करना है और लास्ट में फॉर्म को सबमिट करके उसका प्रिंट निकालना ना भूले।