Railway Recruitment Board : रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे है छात्र-छात्राओं के लिए बहुत बड़ी अपडेट जारी की गई है ! रेलवे में नौकरी करने का शानदार अवसर जल्दी अभ्यर्थियों को मिलने वाला है क्योंकि रेलवे में सरकार की तरफ से 6374 पदों पर नोटिफिकेशन जारी करने की मंजूरी दे दी गई है। रेलवे में कुल 51 श्रेणियां में ग्रेड 1 और ग्रेड 3 की टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती के लिए यह नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उम्मीदवार को आवेदन करने की डेट और पात्रता समेत कई अन्य डिटेल्स मिलेगी। यह आधिकारिक नोटिफिकेशन रेलवे की तरफ से रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
कुल 6374 पदों पर जारी होगा नोटिफिकेशन, देखें जोनवार पोस्ट की संख्या
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड के द्वारा जल्द ही 6374 पोस्ट पर नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा , यह नोटिफिकेशन टेक्नीशियन के अलग-अलग ग्रेड के लिए जारी होगा। कुल 51 श्रेणियां में पोस्ट विभाजित रहेगा।
रेलवे ज़ोन/वर्कशॉप | पदों की संख्या |
---|---|
वेस्टर्न रेलवे | 1849 |
नॉर्दर्न रेलवे | 778 |
ईस्टर्न रेलवे | 1119 |
चितरंजन लोकोमोटिव वर्क | 222 |
सेंट्रल रेलवे | 305 |
ईस्ट कोस्ट रेलवे | 79 |
ईस्टर्न रेलवे (अतिरिक्त प्रविष्टि) | 31 |
पटियाला कोच फैक्ट्री | 404 |
नॉर्थ सेंट्रल रेलवे | 241 |
नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे | 68 |
नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे (NFR) | 317 |
एनआर (NR – नॉर्दर्न रेलवे की दूसरी प्रविष्टि) | 188 |
पटियाला लोकोमोटिव वर्क | 218 |
रेल कोच फैक्ट्री | 47 |
रेल व्हील फैक्ट्री | 36 |
साउथ सेंट्रल रेलवे | 89 |
साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे | 57 |
साउथ ईस्टर्न रेलवे | 180 |
साउथ वेस्टर्न रेलवे | 160 |
वेस्टर्न सेंट्रल रेलवे | 126 |
कुल पद | 6434 |
कैसे होगा सिलेक्शन ?
रेलवे में टेक्नीशियन के पोस्ट पर नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अभ्यर्थियों का सिलेक्शन कई स्टेप्स में किया जाएगा , पहले स्टेप में कंप्यूटर आधारित परीक्षा ( CBT Test) आयोजित होगी , उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन ( DV ) और मेडिकल टेक्स्ट होगा। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा इसमें अभ्यर्थियों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रश्न पत्र पर 1/3 का नेगेटिव मार्किंग है।
कैसे होगा सिलेक्शन ?
रेलवे में टेक्नीशियन के पोस्ट पर नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अभ्यर्थियों का सिलेक्शन कई स्टेप्स में किया जाएगा , पहले स्टेप में कंप्यूटर आधारित परीक्षा ( CBT Test) आयोजित होगी , उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन ( DV ) और मेडिकल टेक्स्ट होगा। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा इसमें अभ्यर्थियों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रश्न पत्र पर 1/3 का नेगेटिव मार्किंग है।
रेलवे टेक्नीशियन के लिए कौन कर सकते हैं आवेदन ?
टेक्नीशियन ग्रेड-1 के लिए अभ्यर्थी के पास बीएससी/डिप्लोमा या इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए और आवेदन करने के लिए आयु सीमा 18 से 36 वर्ष के बीच होनी चाहिए , टेक्नीशियन ग्रेड-3 के लिए अभ्यर्थी 10वीं या ITI पास होना चाहिए , और आयु सीमा 18 से 36 साल के बीच होनी चाहिए।
रेलवे टेक्नीशियन के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
रेलवे टेक्नीशियन के लिए आवेदन करने हेतु आपको रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrbcdg.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा, आवेदन फॉर्म भरना होगा, आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे और शुल्क भुगतान करना होगा।