UP School Samvida Shikshak: उत्तर प्रदेश के जितने भी छात्र जो सरकारी शिक्षक बनना चाहतें हैं उनके लिए सुनहरा मौका सामने आया है। समाज कल्याण विभाग की ओर से आश्रम पद्धति विद्यालयों में संविदा शिक्षक (Contractual Teacher) के तौर पर नियुक्तियां की जा रही है। संविदा शिक्षक की नौकरी पाने का शानदार मौका है, आइए जानतें हैं इसके बारे में डिटेल की क्या क्या करना होगा तो आपसे अनुरोध है की अंत तक बने रहें।
ये आश्रम पद्धति विद्यालय क्या है
आप में से काफी लोग यही सोच रहे होंगे की ये आश्रम पद्धति विद्यालय क्या है तो आपको बता दें की ये एक विशेष सरकारी स्कूल हैं जो की SC, ST और पिछड़े वर्गों के छात्रों के लिए बनाए गए हैं। एक और बात आपको बता दूँ की इस स्कूल में कक्षा 6 से 12वीं तक की पढ़ाई बिल्कुल फ्री में कराई जाती है। छात्रों को फ्री में दी जाने वाली कुछ सुविधायें: शिक्षा, हॉस्टल, भोजन, यूनिफॉर्म, खेल-कूद की सुविधाएं दी जाती हैं। यूपी सरकारी ने इसे ख़ास तौर पर पिछड़े वर्गों के छात्रों के लिए बनवाया था।
संविदा शिक्षक भर्ती से जुडी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी
आपको बता दें की इस स्कूल में टीचर्स को संविदा के आधार पर शिक्षक रखे जाएंगे यानी स्थायी नियुक्ति नहीं होगी। जितने भी तमाम शिक्षक जो इसके लिए चयन किये जायेंगे उनको सैलरी पीरियड (Period) के मुताबिक़ दी जाएगी – जितनी कक्षाएं लेंगे, उतना सैलरी मिलेगा। यह नियुक्ति समाज कल्याण विभाग द्वारा की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आगे पढ़ें।
अब जानतें हैं की इस आश्रम पद्धति विद्यालय में किस-किस पद के लिए टीचरों की नियुक्ति हो रही है? आपको बता दें की एलटी ग्रेड सहायक अध्यापक (TGT), प्रवक्ता (PGT) के लिए नियुक्ति होने वाली है। इसमें महिला और पुरुष दोनों के लिए सुनहरा अवसर है। महिलाएं केवल बालिका विद्यालयों में ही नियुक्त की जाएंगी।
इस संविदा शिक्षक के लिए कैसे करें आवेदन
जितने भी इच्छुक उम्मीदवारों हैं उनको 16 जून 2025 तक आवेदन करना होगा। यानी की आज अंतिम तिथि है जल्द से जल्द आवेदन करें। आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन में दी गई सेवा शर्तों को ध्यान से पढ़ें।
कहां-कहां खुलेंगे नए सर्वोदय विद्यालय? चालू सत्र (2025-26) में 9 नए सर्वोदय विद्यालय खुलने जा रहे हैं: बलिया, मथुरा, पीलीभीत, गोंडा, कानपुर, महाराजगंज, अमरोहा, मैनपुरी, अंबेडकर नगर। इनमें कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाई पहले होगी, अगले साल से 12वीं तक बढ़ेगी। आश्रम पद्धति विद्यालय नोटिफिकेशन
संविदा शिक्षकों को क्या सुविधाएं दी जाएंगी
चलिए जितने भी शिक्षक जो इन स्कूलों को संविदा पर चयन होंगे उनको कुछ सुविधाएं भी मिलती है जैसे की जिन स्कूलों में हॉस्टल है, वहां पर शिक्षकों को भी आवास की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा विशेष रूप से आवासीय विद्यालयों में दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आप इसके ऑफिसियल अधिसूचना को पूरा पढ़ सकतें हैं।