SBI PO Notification 2025 : बैंकिंग की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए बहुत ही अच्छी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI Career) की तरफ से बैंकिंग की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए PO यानी प्रोबेशनरी ऑफिसर के पोस्ट पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह नोटिफिकेशन कोई 541 पोस्ट के लिए जारी किया गया है जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने का प्रोसेस आज 24 जून 2025 से शुरू हो गया है और आवेदन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 14 जुलाई 2025 है। ऐसे अभ्यर्थी जो स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया प्रोबेशनरी ऑफीसर (पीओ) पोस्ट के लिए योग्य और इच्छुक हैं ऑनलाइन आवेदन फार्म ऑफिशियल ibpsonline.ibps.in पर जाकर भर सकते हैं। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया पीओ के लिए कौन-कौन लोग आवेदन कर सकते हैं? आवेदन फॉर्म भरने का क्या प्रक्रिया है ? इसकी जानकारी आगे आर्टिकल में दी गई है कृपया आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें।
स्टेट बैंक में कुल 541 पोस्ट पर जारी किया PO का नोटिफिकेशन
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से प्रोबेशनरी ऑफिसर शॉर्ट में PO के कुल 541 पोस्ट पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है , कैटिगरी वाइज पोस्ट की संख्या नीचे देख सकते हैं।
Category | SC | ST | OBC* | EWS^ | UR | Total |
---|---|---|---|---|---|---|
Regular Vacancies | 75 | 37 | 135 | 50 | 203 | 500 |
Backlog Vacancies | 5 | 36 | — | — | — | 41 |
Total Vacancies | 80 | 73 | 135 | 50 | 203 | 541 |
SBI PO Notification Important Dates : जानें एसबीआई पीओ से जुड़ा महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन प्रारंभ | 24/06/2025 |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 14/07/2025 |
फॉर्म पूरा करने की अंतिम तिथि | 14/07/2025 |
फेज I परीक्षा तिथि | जुलाई का तीसरा या चौथा सप्ताह 2025 |
फेज II परीक्षा तिथि | सितंबर 2025 |
एडमिट कार्ड उपलब्ध | परीक्षा से पहले |
SBI PO Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?
स्टेट बैंक में PO पोस्ट के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक यानी ग्रेजुएशन पास होना चाहिए। अगर अभ्यर्थी ग्रेजुएशन के फाइनल वर्ष में है तो भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
21 से 30 वर्ष तक के अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में पीओ पोस्ट के लिए आवेदन कर रहे हैं तो अभ्यर्थी की आयु 21 वर्ष से लेकर 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ऐसे अभ्यर्थी जो आरक्षित वर्ग की कैटेगरी में आते हैं उन्हें सरकार के नियम के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। अभ्यर्थी की आयु की गणना 1 अप्रैल 2025 के अनुसार होगी।
कैसे होगा SBI PO का सिलेक्शनब ? आइए जाने
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया प पोस्ट के लिए उम्मीदवारों का सिलेक्शन कई चरणों में किया जाएगा , सबसे पहले अभ्यर्थियों को प्रीलिम्स परीक्षा पास करने होगी प्रेलिम्स परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थियों को मेंस परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मैं परीक्षा में सफल अभ्यर्थी का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा
SBI PO Salary : कितना मिलेगा सैलरी?
वेतन विवरण | जानकारी |
---|---|
बेसिक पे | 48,480/- (4 एडवांस इंक्रीमेंट के साथ) |
स्केल | 48480-2000/7-62480-2340/2-67160-2680/7-85920 |
अन्य भत्ते | डीए, एचआरए, समेत कई भत्ते |
SBI PO Online Application : ऑनलाइन आवेदन फॉर्म कैसे भरें ? देखें
- स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया पो के लिए आवेदन फॉर्म भरने हेतु सबसे पहले बैंक के ऑफिसियल वेबसाइट ibpsonline.ibps.in/sbipomay25 पर जाएं।
- अब इसके बाद Career पर क्लिक करें।
- अब इसके बाद करंट ओपनिंग (Current Opening) पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही एक नया विंडो खुलेगा यहां पर SBI PO Online Apply पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही एक नया पेज पर री डायरेक्ट होगा यहां पर ” रजिस्टर न्यू यूजर ” पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करें और उसके बाद पूरा एप्लीकेशन फॉर्म भरे।
- आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- फाइनल आवेदन फीस जमा कर फॉर्म सबमिट करें।
SBI PO Online Application | Click Here |
SBI PO Notification 2025 PDF Download | Download |