Gold Rate Today: नमस्कार दोस्तों अगर आप सोना या चांदी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह खबर आपको एक बार जरूर पढ़ना चाहिए, इस लेख में आपको सोने और चांदी से भागते हुए रेट के बारे में बताया गया है। गुरुवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने के दाम में 200 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी देखी गई है। 99.5% शुद्धता वाला सोना अब 98,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। कुल मिलाकर सोने की कीमत बढ़कर 98,650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।
हम जैसे आम आदमी यही सोचतें रहतें हैं की आखिर सोना आखिर इतना महंगा कैसे होते जा रहा है। तो आइए जानतें हैं इस पोस्ट में की सोने चांदी का दाम इतना क्यों बढ़ रहा है। बाजार में आभूषण बनाने वालों (ज्वैलर्स) और सोना खरीदने वालों की मांग बढ़ गई है। यही कारण सोने की कीमत ऊपर गई है।
चांदी का रेट कितना हो गया
आपको बता दें की सिर्फ सोना ही नहीं, चांदी की कीमत में भी जोरदार उछाल आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गुरुवार को चांदी के दाम 2,040 रुपये प्रति किलो बढ़े हैं। यानी की अब चांदी की कीमत 1,01,200 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई है।
चांदी का कितमा इतना तेज़ी से क्यों बढ़ रहा है? चांदी की बढ़ती हुई रेट पर विशेषज्ञों का कुछ इस प्रकार कहना है, कि दुनिया में चल रही आर्थिक और राजनीतिक हलचल की वजह से लोग चांदी में निवेश कर रहे हैं। इसी कारण इसकी मांग और कीमत दोनों बढ़ रही हैं।
देश भर का क्या अपडेट है
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार (विदेशी मंडी) में सोने की कीमत थोड़ी कम हुई है: सोना करीब 0.50% गिरकर 3,298.69 डॉलर प्रति औंस हो गया है। लेकिन इसके बावजूद लोग अभी भी सोने में निवेश कर रहे हैं क्योंकि अमेरिकी डॉलर कमजोर हो गया है।
दुनिया में अशांति और तनाव बढ़ रहा है (जैसे कि अमेरिका-चीन विवाद), इसलिए लोग सुरक्षित निवेश की तरफ झुक रहे हैं, जिसमें सोना सबसे भरोसेमंद माना जाता है।
विशेषज्ञ इसपर क्या बोलते हैं
चिंतन मेहता (CEO, Abans Financial Services) चिंतन मेहता का कहना है की डॉलर में गिरावट और दुनिया की आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता बढ़ी है, इसलिए सोने की मांग बढ़ रही है।
जतिन त्रिवेदी (LKP Securities) जतिन त्रिवेदी जी का कहना है की अंतरराष्ट्रीय तनाव और डॉलर की कमजोरी से लोग सोना खरीदने लगे हैं।
सौमिल गांधी (HDFC Securities) वही पर सौमिल गांधी ने बयान में बताया की अमेरिका और चीन के बीच चल रहा तनाव और दुनिया में बढ़ती अनिश्चितता सोने को निवेश का अच्छा विकल्प बना रही है।
Disclaimer
यह खबर केवल जानकारी के उद्देश्य से है। शेयर बाजार या सोना-चांदी में निवेश करने से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। हम किसी प्रकार की खरीद-बिक्री की सलाह नहीं देते।