UP Teacher Upcoming Notification Good News : उत्तर प्रदेश के अलग-अलग विद्यालयों में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बहुत अच्छी खबर है , सरकार की तरफ से जल्द ही उत्तर प्रदेश के प्राथमिक माध्यमिक और उच्च शिक्षा सेक्टर में कुल 50000 से ज्यादा पदों पर भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। 50000 से ज्यादा पदों के इस भर्ती योजना को लेकर उत्तर प्रदेश कार्मिक विभाग में भर्ती प्रक्रिया के लिए ड्राफ्ट को तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है , ड्राफ्ट को तैयार होने में एक से डेढ़ महीने का समय लग सकता है।
कब शुरू होगा भर्ती प्रक्रिया जाने , ताजी अपडेट
उत्तर प्रदेश के प्राथमिक माध्यमिक और उच्च शिक्षा सेक्टर के कुल 50000 पदों पर भर्ती को लेकर कार्मिक विभाग की तरफ से ड्राफ्ट को तैयार किया जा रहा है , ड्राफ्ट तैयार होने के बाद संबंधित विभाग नई भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को रिक्त पदों का अध्ययन भेज देंगे। अध्ययन मिलने के बाद शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा प्रक्रिया शुरु हो जाएगी।
जाने कितने महीने में आएगा नोटिफिकेशन
कार्मिक विभाग की तरफ से अधियाचन का प्रारूप तैयार किया जा रहा है , प्रारूप तैयार होने में करीब 1 महीने का समय लग सकता है प्रारूप तैयार होने के बाद संबंधित विभागों और आयोग को भेजा जाएगा । प्रारूप की तैयारी करने और अभी आंचल मिलने में लगभग 2 महीने का समय लग सकता है ऐसे में पूरा नोटिफिकेशन आने तक कुल 3 महीने का समय लग सकता है।
50000 से ज्यादा पदों पर जारी होगा नोटिफिकेशन
विद्यालय का नाम | पद नाम | पदों की संख्या |
---|---|---|
परिषदीय विद्यालय (प्राथमिक शिक्षा) | सहायक अध्यापक | 30,000 |
अशासकीय माध्यमिक विद्यालय | प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) | 20,000 |
अशासकीय माध्यमिक विद्यालय | प्रवक्ता (PGT) | |
अशासकीय महाविद्यालय (उच्च शिक्षा) | शिक्षक | 1,500 |
उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है। कार्मिक विभाग 50 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती के लिए अध्याचन प्रारूप तैयार कर रहा है।