UP Homeguard Notification 2025: यूपी में 44000 पदों पर होगी होमगार्ड की भर्ती , देखें नोटिफिकेशन कब आएगा?

UP Homeguard Notification 2025: उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती की इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है उत्तर प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए बड़ी संख्या में होमगार्ड की भर्ती जल्द ही शुरु हो सकती है। उत्तर प्रदेश में लगभग 44000 पदों पर होमगार्ड की भर्ती की जाएगी इसके लिए भर्ती प्रक्रिया को कंप्लीट करने के लिए नई भर्ती बोर्ड के गठन किया जाएगा। नई भर्ती बोर्ड के गठन होमगार्ड भर्ती को पूरा करने का प्रस्ताव पर शासन को भेजा गया है। भर्ती प्रस्ताव पर मंजूरी मिलने के बाद नई भर्ती बोर्ड के गठन कर होमगार्ड भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

इस बार उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती में लिखित परीक्षा करने का भाई प्रावधान प्रस्ताव में शामिल किया गया है , ऐसा इसलिए किया गया है जिससे जिला बार मेरिट के अनुरुप कैंडिडेट का चयन किया जा सके।

कुल 44000 पदों पर होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश में कुल 44000 होमगार्ड के पदों पर भारती की जाएगी, इस भर्ती प्रक्रिया को उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग के द्वारा दो चरणों में पूरा किया जाएगा। प्रत्येक चरण में 22-22000 पदों पर होमगार्ड की भर्ती की जाएगी। होमगार्ड भर्ती बोर्ड के गठन के बाद जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

दसवीं पास अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

उत्तर प्रदेश के ऐसे छात्र-छात्र जिन्होंने सिर्फ दसवीं पास किया है उन सभी को यूपी में होमगार्ड बनने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश होमगार्ड बनने के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से लेकर 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए सरकार के नियम के अनुसार आयु में छूट भी मिलेगी। अधिक जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद देख सकते हैं।

20% महिलाओं को मिलेगा आरक्षण

उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती में 20% महिलाओं को आरक्षण दिया जाएगा, ऐसा इसलिए किया जाएगा जिससे उत्तर प्रदेश शासन और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने में महिलाओं की भी भागीदारी होगी।

होमगार्ड बनने के लिए देनी होगी लिखित परीक्षा

उत्तर प्रदेश में 2011 में होमगार्ड की भर्ती हुई थी उसे समय होमगार्ड भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का प्रावधान नहीं किया गया था, हालांकि इस बार 44000 पदों पर होने वाली होमगार्ड भर्ती में अभ्यर्थियों से लिखित परीक्षा भी ली जाएगी। लिखित परीक्षा के बाद अभ्यर्थी का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन , फिजिकल टेस्ट और मेडिकल एग्जामिनेशन होगा।

यूपी होमगार्ड भर्ती में दौड़ की टाइमिंग में होगा बदलाव

उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती में दौड़ की टाइमिंग को बदलने को लेकर विचार विमर्श चल रहा है , दौड़ की टाइमिंग को 2 किलोमीटर से बढ़ाकर ढाई किलोमीटर किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!
Skip Ad