UP Outsourcing: कब तक होगा यूपी आउटसोर्स सेवा निगम का गठन? यहां जाने पूरी डिटेल्स

UP Outsourcing Employee: उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों के हित के लिए बड़ा कदम उठाया गया है , आउटसोर्स कर्मचारियों के भर्ती से लेकर के सैलरी देने तक का पूरा जिम्मेदारी अब सरकार निगम को सौंपने तक जा रही है, इसके लिए जल्द ही उत्तर प्रदेश में आउटसोर्स सेवा निगम का गठन किया जाएगा , गठन के बाद अलग-अलग एजेंसियों की मनमानी जा सके और भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी होगी। हालांकि कब तक प्रदेश में आउटसोर्स सेवा निगम का गठन होगा? आईए जानते हैं पूरी डिटेल्स।

उत्तर प्रदेश में आउटसोर्स सेवा निगम के गठन होने के बाद आउटसोर्स कर्मचारियों के साथ-साथ सरकार को भी फायदे मिलेंगे , कर्मचारियों के लिए निगम के भर्ती , सैलरी और अलग-अलग लाभ व सेवा से जुड़ा काम पूरा करेगी। वहीं इसमें सरकार को भी फायदा होगा क्योंकि अब तक सरकार के द्वारा लगभग 22% तक का खर्च एजेंसियों के लिए करना पड़ता है।

कब तक होगा यूपी आउटसोर्स सेवा निगम का गठन? पढ़ें

उत्तर प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी के लिए आउटसोर्स सेवा निगम का गठन किया गया, इसका पूरा ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है , निगम के गठन का प्रस्ताव कैबिनेट में रखा जाएगा , कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद निगम के गठन की पूरी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यूपी आउटसोर्स सेवा निगम के गठन के बाद आउटसोर्स कर्मचारी को कई सारे लाभ भी मिलेंगे , जिसमें कर्मचारियों को समय से सैलरी, PF, और छुट्टी भी मिलेगी।

गैर लाभकारी संस्था के रूप में होगा निगम का गठन , मिलेंगे कई फायदे

उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का गठन कंपनी एक्ट में गैर लाभकारी संस्था के रूप में किया जाएगा , निगम भर्ती प्रक्रिया को केंद्रीकृत रखेगा। निगम के द्वारा अलग-अलग विभागों में आउटसोर्स कर्मचारी की तैनाती की जाएगी, विभागों की आवश्यकता अनुसार निगम के द्वारा आउटसोर्स कर्मचारी की भर्ती होगी। कर्मचारियों के बैंक अकाउंट में समय से पैसा भेजने, भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने , कर्मचारियों को समय-समय पर लाभ देने और कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षित करने में निगम की जिम्मेवारी होगी।

क्यों जरूरी है यूपी सेवा निगम का गठन!

उत्तर प्रदेश में आउटसोर्स सेवा निगम के गठन का कार्य बहुत जरूरी है , कई वर्षों से यूपी में आउटसोर्स और संविदा कर्मचारी कार्य कर रहे हैं , इन कर्मचारियों को कई सारी सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं , क्योंकि इसमें कर्मचारियों की देखरेख अब तक एजेंसियों के द्वारा की जा रही है। अप आउटसोर्स सेवा निगम के गठन के बाद आउटसोर्स कर्मचारी की देखरेख निगम के द्वारा किया जाएगा। निगम का गठन इसलिए जरूरी है क्योंकि आउटसोर्स कर्मचारी को अस्थाई कर्मचारियों के जैसी सुविधाएं अब तक नहीं मिल पाती थी, निगम के गठन के बाद कर्मचारियों के वेतन को समय पर दिया जाएगा, वहीं कर्मचारी भविष्य निधि खाते में पैसा भी समय जमा होगा। कर्मचारियों को दुर्घटना बीमा और स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ इलाज के लिए छुट्टियां भी दी जाएगी। निगम के गठन के बाद हर कर्मचारी की नौकरी सुरक्षित और सम्मानजनक होगी।

Comments

2 responses to “UP Outsourcing: कब तक होगा यूपी आउटसोर्स सेवा निगम का गठन? यहां जाने पूरी डिटेल्स”

  1. Ankit Sharma Avatar
    Ankit Sharma

    Kya up panchayat sahayak ki salary badhega

  2. Raja Avatar
    Raja

    Kb tk meeting hogi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!