अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! जून में अगले हफ्ते आएगी 23763 पदों पर भर्ती , देखें अब की ताजी अपडेट @uppbpb.gov.in

UP Police Upcoming Notification 2025: उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जल्द ही बड़ी खुशखबरी आ सकती है। उत्तर प्रदेश में जून के अगले सप्ताह में कल 23763 पदों पर नोटिफिकेशन जारी हो सकता है , इसमें पुलिस कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर के पोस्ट शामिल होंगे। पुलिस भारती की तैयारी कर रहे हैं छात्र-छात्राओं को इन भर्तियों में 3 साल तक की आयु में छूट भी मिलेगी।

पुलिस भर्ती बोर्ड को उत्तर प्रदेश डीजीपी मुख्यालय ने हाल ही में कांस्टेबल के कुल 19220 और सब इंस्पेक्टर के 4543 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भेजा था। उम्मीद लगाए जा रहा है कि जून 2025 अगले सप्ताह में नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अभ्यर्थी आवेदन करने की पात्रता , आयु सीमा , सैलरी सिलेक्शन प्रोसेस और आरक्षण संबंधी नियमों को पढ़ सकते हैं।

यूपी पुलिस कांस्टेबल के 19220 पदों पर जारी होगा नोटिफिकेशन

पद का नामपदों की संख्या
सिपाही PAC9,837
सिपाही PAC महिला वाहिनी2,282
सिपाही नागरिक पुलिस3,245
सिपाही PAC/सशस्त्र पुलिस2,444
सिपाही विशेष सुरक्षा बल1,341
सिपाही घुड़सवार पुलिस71
कुल19,220

4545 पदों के लिए जारी होगा सब इंस्पेक्टर का नोटिफिकेशन

पद का नामपदों की संख्या
उप निरीक्षक नागरिक पुलिस4,242
उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर महिला वाहिनी (बदायूं गोरखपुर, लखनऊ)106
प्लाटून कमांडर/उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस135
उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर विशेष सुरक्षा बल60
कुल4,543

जून के अगले सप्ताह तक आ सकता है नोटिफिकेशन

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड के द्वारा जल्द ही यूपी पुलिस कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर का नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है , पुलिस भर्ती बोर्ड विज्ञापन की तैयारी में जुटा हुआ है। विज्ञापन जारी होने के बाद अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता से लेकर के आवेदन करने का पूरा प्रोसेस नोटिफिकेशन में जान पाएंगे। नए बदलाव और आरक्षण के नियम को भी नोटिफिकेशन में देख पाएंगे। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती का नया नोटिफिकेशन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड के ऑफिसियल वेबसाइट http://uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा।

3 साल की आयु में मिलेगी छूट

उत्तर प्रदेश में आने वाली सब इंस्पेक्टर की भर्ती में अभ्यर्थियों को 3 साल की छूट दी जाएगी , ऐसा इसलिए किया जाएगा क्योंकि काफी वर्षों से प्रदेश में यूपी पुलिस SI की भर्ती नहीं हुई है। आयु में छूट के बाद लगभग 5 लाख से अधिक युवाओं को फायदा , मिलेगा जिनकी आयु अधिक हो चुकी है।

यूपी पुलिस भर्ती में अग्नि वीरों को मिलेगा 20% का आरक्षण

उत्तर प्रदेश में होने वाली पुलिस सिपाही , घुड़सवार , फायरमैन , PAC सिपाही किसी भी भर्तियों में अग्नि वीरों को 20% का आरक्षण दिया जाएगा , यह फैसला हाल ही में उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!