JPSC APO Notification 2025 : एलएलबी का कोर्स करने वाले लोगों के लिए सरकारी वकील बनने का शानदार अवसर है , झारखंड पब्लिक सर्विस कमिशन की तरफ से लॉ में ग्रेजुएशन वालों के लिए अस्सिटेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के पोस्ट पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन के आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर जाकर लास्ट डेट 21 जुलाई 2025 से पहले फॉर्म भर सकते हैं।
यह झारखंड राज्य के गृह , कारा और आपदा प्रबंधन विभाग के के लिए कुल 134 पोस्ट का नोटिफिकेशन जारी किया गया है , आरक्षित वर्ग के अनुसार पदों की संख्या नीचे देख सकते हैं।
कैटेगिरी | असिस्टेंट पब्लिक प्रोसिक्यूटर |
---|---|
अनारक्षित (UR) | 52 |
ईडब्ल्यूएस (EWS) | 15 |
एससी (SC) | 13 |
एसटी (ST) | 35 |
बीसी-I (BC-I) | 11 |
बीसी-II (BC-II) | 08 |
कुल (Total) | 134 |
यहां जाने कौन-कौन लोग कर सकते हैं आवेदन ?
झारखंड में सहायक लोक अभियोजक के पोस्ट पर आवेदन करने के लिए निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए।
- अभ्यर्थी के पास विधि Law (एलएलबी) की डिग्री होनी चाहिए।
- अभ्यर्थी के पास एडवोकेट के रूप में न्यायालय में प्रेक्टिस करने का निबंधन होना चाहिए।
- मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर संचालन का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
अधिक जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त करें।
21 से 35 साल के अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
ऐसे लोग जिनकी आयु 21 वर्ष से लेकर 35 वर्ष के बीच है , वे झारखंड में सहायक लोग अभियोजन के पोस्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी यो को सरकार के नियम के अनुसार आयु में छूट प्रदान की गई है।
प्रीलिम्स परीक्षा और मुख्य परीक्षा के आधार पर होगा सिलेक्शन
झारखंड असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के पोस्ट के लिए उम्मीदवारों का सिलेक्शन प्रारंभिक यानी प्रेलिम्स परीक्षा और मुख्य परीक्षा व साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए सिलेक्टेड उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 8 के अनुसार 47600 से लेकर के 1 लाख 51 हजार रुपए महीने की सैलरी दी जाएगी। पाठ्यक्रम , परीक्षा पैटर्न और सैलरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को पढ़ें।
जानिए कैसे भरें ऑनलाइन आवेदन फॉर्म ?
- सबसे पहले झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन के आधिकारिक वेबसाइट https://www.jpsc.gov.in को खोलें।
- अब Online Application पर क्लिक करें।
- फिर ” असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ” पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा यहां पर Click Here To New Registration पर क्लिक करें।
- अब पूरा एप्लीकेशन फॉर्म भरे।
- आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- आवेदन फीस जमा करें और फाइनल एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें।
आधिकारिक नोटिफिकेशन देखने के लिए | क्लिक करें |
Leave a Reply to Ritesh kumar verma Cancel reply