Bihar B.ED Entrance Exam Admit Card 2025 Out: जितने भी तमाम उम्मीदवार जो बिहार बी.एड प्रवेश परीक्षा 2025 (Bihar B.ED Entrance Exam 2025) के लिए आवेदन किये थें उनके लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU), दरभंगा द्वारा आयोजित होने वाली इस बी.एड प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड (Admit Card) अब आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे अब अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुडी आवश्यक जानकारी प्राफ्त करने के लिए इस लेख के साथ अंत तक बने रहें।
Bihar B.ED Entrance Exam Admit Card 2025 Out
परीक्षा का नाम | बिहार बी.एड. सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईटी-बीईडी)-2025 |
नोडल विश्वविद्यालय का नाम | ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा |
आवेदन की तिथि | 04 अप्रैल से 27 अप्रैल 2025 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 21 मई 2025 |
एडमिट कार्ड जारी होने का माध्यम | ऑनलाइन |
परीक्षा की तिथि | 28 मई 2025 |
रिजल्ट जारी होने की तिथि | जल्द पता चलेगा |
आधिकारिक वेबसाइट | https://biharcetbed-lnmu.in/ |
इसे भी पढ़ें:- UP Samvida Shikshak Salary Hike: यूपी संविदा शिक्षकों को बड़ा तोहफा, मानदेय ₹31,763 हुआ! पूरी न्यूज़ यहाँ पढ़ें
बी.एड एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
एडमिट कार्ड डाउनलोड करना एक आसान प्रक्रिया है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं www.biharcetbed-lnmu.in
- होम पेज पर आपको Download Admit Card” या “B.Ed CET 2025 Admit Card” लिंक मिलेगा उस पर क्लिक करें
- अब आपको अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना है।
- अगर आपने मोबाइल नंबर या ईमेल से रजिस्ट्रेशन किया था तो वही जानकारी डालें।
- लॉगिन करने के बाद आपका एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर दिखेगा।
- एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर करें और उसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
एडमिट कार्ड पर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
एडमिट कार्ड में निम्नलिखित जानकारियां दी जाती हैं:
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- फोटो और सिग्नेचर
- परीक्षा की तारीख और समय
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- जरूरी निर्देश (Instructions)
ध्यान दें: यदि एडमिट कार्ड में कोई गलती हो (जैसे नाम, जन्मतिथि आदि), तो तुरंत यूनिवर्सिटी से संपर्क करें।
इसे भी पढ़ें:- UP Outsourcing: सहकारी आवास निर्माण एवं वित्त निगम में अस्सिटेंट अकाउंटेंट का नोटिफिकेशन जारी , ऐसे करें अप्लाई
बिहार बी.एड प्रवेश परीक्षा पैटर्न
बिहार बी.एड प्रवेश परीक्षा का पैटर्न कुछ इस प्रकार होता है:
विषय | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक |
सामान्य अंग्रेज़ी / हिंदी | 15 | 15 |
तार्किक योग्यता (Logical Reasoning) | 25 | 25 |
सामान्य ज्ञान (General Knowledge) | 40 | 40 |
शिक्षण योग्यता (Teaching Aptitude) | 20 | 20 |
विषय योग्यता (Subject Concerned) | 25 | 25 |
बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा में कुल 125 प्रश्न पूछे जातें हैं। जीका टोटल मार्क्स भी 125 होता है यानी की प्रत्येक सवाल एक एक नंबर का होता है। आपको बता दें की इस परीक्षा में नकारात्मक अंकन यानी की (Negative Marking)नहीं होता है, इसलिए कोई भी सवाल को छोड़ कर मात आना।
Leave a Reply