CBSE New Skill Course Notice: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 6 से लेकर 8 तक के बच्चों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण अपडेट लेकर आया है। जो आपको पता होना अनिवार्य है। जैसा कि आपको पता है कि आज के इस डिजिटल युग में पढ़ाई सिर्फ किताबों तक ही सीमित नहीं रही है। अब सीबीएसई भी चाहता है कि उसके छात्र किताबों के अलावा स्किल बेस्ड पढ़ाई को भी ग्रहण करें। इसलिए सीबीएसई ने कुछ बदलाव करने का निर्णय लिया है। सीबीएसई के द्वारा जारी किया गया आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक कक्षा 6 से लेकर 8 तक के सभी छात्रों को एक स्किल बेस्ट सब्जेक्ट पढ़ना अनिवार्य है।
सीबीएसई ने कुल 33 विभिन्न प्रकार के स्किल बेस्ड सब्जेक्ट्स को इंट्रोड्यूस किया है। छात्र अपने मन पसंद इक्छा अनुसार सब्जेक्ट / विषय को चुन सकते हैं। सीबीएसई का मानना है कि इस नए नियम के आने से छात्र और ज्यादा स्किलफुल और भविष्य में आने वाले समस्याओं का समाधान अच्छे से कर सकेंगे। इसलिए सीबीएसई ने इस नए नियम को लाने का निर्णय लिया है।
सीबीएसई ने क्यों किये ये बदलाव
आप में से काफी लोग यही सोच रहे होंगे कि सीबीएसई ने आखिर कार इस बदलाव को क्यों किया। आपको बता दें कि सीबीएसई का मानना है कि बच्चों को किताबी ज्ञान के अलावा असल जिंदगी की समझ और ज्ञान होना भी अनिवार्य है। इसलिए कुछ नए कोर्सेज को लाने का निर्णय लिया है। इन कोर्सेस की वजह से बच्चे आत्मनिर्भर और ज्यादा टेक्नोलॉजी से जुड़ेंगे और अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सुरक्षित बन सकते हैं। अगर आपको इन विषय और स्किल से जुड़ा संबंधित और भी अधिक जानकारी चाहिए तो आप सीबीएसई के ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं वहां पूरी जानकारी दी गई है।
CBSE New Skill MODULES
निचे हमने सीबीएसई द्वारा लाये गए तमाम नए स्किल कोर्स के डिटेल को दे दिया है जो सीबीएसई कक्षा 6 के बाद से लाने वाली है। आपसे अनुरोध है की ध्यानपूर्वक देखें, अगर किसी भी सीबीएसई द्वारा जारी किये गए इसके आधिकारिक नोटिस को देखन है तो उसका लिंक भी निचे दिए गया है क्लिक कर के प्राफ्त कर सकतें हैं।
क्रम संख्या | कोड | कौशल मॉड्यूल |
---|---|---|
1 | 901 | कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) |
2 | 902 | सौंदर्य और वेलनेस |
3 | 903 | डिज़ाइन थिंकिंग और नवाचार |
4 | 904 | वित्तीय साक्षरता |
5 | 905 | हस्तशिल्प |
6 | 906 | सूचना प्रौद्योगिकी |
7 | 907 | विपणन / वाणिज्यिक अनुप्रयोग |
8 | 908 | जनसंचार – मीडिया साक्षर बनना |
9 | 909 | यात्रा और पर्यटन |
10 | 910 | कोडिंग |
11 | 911 | डाटा साइंस (केवल कक्षा 8वीं के लिए) |
12 | 912 | ऑगमेंटेड रियलिटी / वर्चुअल रियलिटी |
13 | 913 | डिजिटल नागरिकता |
14 | 914 | दवा और वैक्सीन का जीवन चक्र |
15 | 915 | घर पर दवाइयाँ रखने से जुड़ी जरूरी बातें |
16 | 916 | जब डॉक्टर आसपास न हो तब क्या करें |
17 | 917 | मानवता और कोविड-19 |
18 | 918 | ब्लू पॉटरी |
19 | 919 | मिट्टी के बर्तन |
20 | 920 | ब्लॉक प्रिंटिंग |
21 | 921 | खाद्य |
22 | 922 | खाद्य संरक्षण |
23 | 923 | बेकिंग |
24 | 924 | हर्बल धरोहर |
25 | 925 | खादी |
26 | 926 | मास्क बनाना |
27 | 927 | जनसंचार |
28 | 928 | ग्राफिक उपन्यास बनाना |
29 | 929 | कश्मीरी कढ़ाई |
30 | 930 | कढ़ाई |
31 | 931 | रॉकेट |
32 | 932 | उपग्रह |
33 | 933 | उपग्रहों का अनुप्रयोग |
इसे भी पढ़ें:- UP Pre Primary Contract Teacher News: कुल 19438 स्कूलों में होगी टीचरों की नियुक्ति, शिक्षा विभाग ने दे दी हरी झंडी
Leave a Reply