बिहार में 8000 से अधिक पदों पर होगी क्लर्कों की नियुक्ति, सैलरी और पदों की डिटेल जानकारी यहाँ देखें

Panchayat Clerk Notification Update

Panchayat Clerk Notification Update: बिहार राज्य में क्लर्क / लिपिकों / कार्यालय कर्मचारी पद को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बिहार के पंचायत कार्यालयों में अभिलेखन (रिकॉर्ड रखने) की व्यवस्था बेहतर करने के लिए सरकार लिपिकों की नई भर्ती कर रही है। ये लिपिक पंचायतों में चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं को लागू करने और उनका रिकॉर्ड सही रखने में मदद करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन लिपिकों / कार्यालय कर्मचारी के लिए पूरे बिहार के अलग अलग जिलों के लिए कुल 8053 लिपिकों की नियुक्ति की जाएगी। हर पंचायत में एक निम्नवर्गीय लिपिक रखा जाएगा। इससे जुडी और अधिक जानकारी प्राफ्त करने के लिए इस लेख के साथ अंत तक बने रहें।

न्यूज़ वेबसाइट से हमे पता चला है की बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कुल 373 पंचायतों के लिए कुल 373 लिपिक को नियुक्त किए जाएंगे। आपको बता दें की लिपिकवों की यह बहाली पंचायती राज विभाग की ओर से की जाएगी। विभाग ने इसके लिए औपचारिक संकल्प (ऑफिशियल नोटिफिकेशन) भी जारी किया है।

इन लिपिकों / कार्यालय कर्मचारी को काम क्या करना होगा

आप में से काफी लोग सोच रहे होंगे की इन लिपिकों / कार्यालय कर्मचारी को काम क्या करना होगा तो आपको बता दें की बिहार के जितने भी पंचायत भवन, सामुदायिक भवन, स्ट्रीट लाइट योजना जैसे कार्यों का रिकॉर्ड रखना है। जनप्रतिनिधियों की ट्रेनिंग से संबंधित दस्तावेज तैयार करना। जितने भी पंचायत से जुड़ी योजनाओं और फाइलों को संगठित और सुरक्षित रखना।

लिपिकों / कार्यालय कर्मचारी को भर्ती करने का यह फैसला राज्य मंत्रिपरिषद की 10 जून 2025 को हुई बैठक में लिया गया था। उसी के आधार पर विभाग ने भर्ती का संकल्प जारी किया। विभाग प्रत्येक कर्मचारी / लिपिक पर लगभग ₹32,442 प्रति माह खर्च करने का निर्णय लिया गया है। यानी एक साल में सरकार को इस योजना पर ₹3 अरब (300 करोड़ रुपये से अधिक) खर्च करना होगा।

जिले के मुताबिक़ लिपिक की नियुक्ति

जिला कुल पद
शेखपुरा 49
शिवहर 53
अरवल 64
लखीसराय 76
जहानाबाद 88
मुंगेर 96
खगड़िया 113
किशनगंज 125
सहरसा 135
बक्सर 136
कैमूर 146
जमुई 152
मधेपुरा 160
सुपौल 174
नवादा 182
बांका 182
औरंगाबाद 202
अररिया 211
बेगूसराय 217
भोजपुर 226
रोहतास 229
गोपालगंज 230
पूर्णिया 230
नालंदा 230
कटिहार 231
भागलपुर 238
सीतामढ़ी 258
वैशाली 278
सिवान 283
पश्चिम चंपारण 303
दरभंगा 308
पटना 309
सारण 318
गया 320
समस्तीपुर 346
मुजफ्फरपुर 373
मधुबनी 386
पूर्वी चंपारण 396
कुल 8053

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!
skip Ad / ऐड हटाएं!