खुशखबरी! यूपी में होगी लगभग 2 लाख शिक्षकों की भर्ती , नवंबर से शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया पढ़ें ताजी अपडेट

UP Teacher: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी दी गई है। उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए अब तक की बड़ी अपडेट के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा विद्यालयों में शिक्षकों के कुल 193862 रिक्त पदों को भरने की योजना बनाई गई है। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा इस भर्ती प्रक्रिया को तीन चरणों में पूरा करने की जानकारी दी गई है प्रत्येक चरण में लगभग 65000 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसमें प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा विद्यालय दोनों है।

2 लाख शिक्षकों की भर्ती

पद का प्रकारपदों की संख्याभर्ती करने वाला आयोग
प्राइमरी शिक्षक1,81,276उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग
माध्यमिक शिक्षक12,586उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग
कुल पद1,93,862

नवंबर में शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार ने बताया है की भर्ती प्रक्रिया नवंबर 2025 से शुरू करने की योजना है। इस भारती को तीन चरणों में कंप्लीट किया जाएगा प्रत्येक चरण में लगभग 65000 पदों पर शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होगा। ऐसा इसलिए किया जाएगा ताकि भर्ती प्रक्रिया नियमों के अनुसार समय सीमा के अंदर कंप्लीट किया जा सके।

राज्य सरकार ने केंद्र को भर्ती की योजना

उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा दिल्ली में प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड की बैठक में राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि मार्च 2026 तक तीनों चरणों में सभी पदों पर नियुक्ति की जाएगी। दिल्ली प्रोजेक्ट बोर्ड की इस बैठक में शिक्षा मंत्रालय के सचिव , राज्य स्कूल शिक्षा महानिदेशक , बेसिक शिक्षा सचिव के सचिव और अन्य अधिकारी शामिल थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!