Weather Today: आज का मौसम 23 जून कैसा रहेगा, बारिश आंधी या धूप? देखें अपने शहर का अपडेट

Weather Today

Weather Today: जैसा की आपने अभी तक महसूस कर ही लिया होगा की देश के कई हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दिया है और अब हर दिन मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में आपमें से काफी लोग आज 23 जून 2025 को कैसा रहेगा मौसम जानना चाहतें हैं? मानसून में कोई भी काम करने से पहले पता होना जरुरी है की आज कहां होगी बारिश, कहां चलेगी तेज़ आंधी और कहां पड़ेगी चिलचिलाती धूप? इस लेख में हमने आपके शहर का मौसम का अपडेट दिया है की आज का मौसम कैसा रहेगा।

उत्तर भारत (दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब)

अधिकतम तापमान:- 32°

न्यूनतम तापमान:- 27°

इन राज्यों में आज हलकी हलकी बारिश हो सकती है। कुछ हिस्सों में बारी बारिश की भी संका है, दोपहर बाद तेज़ हवाएं और बूंदाबांदी की संभावना है।

बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल

अधिकतम तापमान:- 33°

न्यूनतम तापमान:- 27°

बिहार के कई जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। झारखंड के रांची समेत आसपास के इलाकों में बिजली कड़कने और तेज़ बारिश का अलर्ट है। वही पर पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आज भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना आई है।

मध्य भारत (एमपी, छत्तीसगढ़)

अधिकतम तापमान:- 31°

न्यूनतम तापमान:- 24°

बात करें मध्य प्रदेश राज्य के मौसम का तो भोपाल, इंदौर, जबलपुर जैसे शहरों में आज हल्की बारिश की संभावना है। छत्तीसगढ़ के रायपुर और अलग बगल के हिस्सों में तेज़ बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।

पूर्वोत्तर भारत (असम, मेघालय, मणिपुर)

अधिकतम तापमान:- 28°

न्यूनतम तापमान:- 23°

वेदर रिपोर्ट के अनुसार पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय, मणिपुर राज्यों में आज भारी बारिश के साथ साथ काफी तेज हवा चलने की पूरी संभावना है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तमाम नदी क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है।

पश्चिम भारत (राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र)

अधिकतम तापमान:- 29°

न्यूनतम तापमान:- 23°

रिपोर्ट के मुताबिक़ राजस्थान राज्य के जयपुर और आसपास के इलाकों में आज गर्मी और तेज़ धूप रहने की संका है। गुजरात के अहमदाबाद में बादल छाए रहेंगे, कहीं-कहीं रिमझिम बारिश भी हो सकती है। महाराष्ट्र के मुंबई और कोकण क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है, हाई टाइड और जलजमाव का खतरा बना रहेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp ग्रुप से जुड़ें!
skip Ad / ऐड हटाएं!