CTET July Notification 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई बोर्ड की तरफ से सीटेट जुलाई 2025 के नोटिफिकेशन को लेकर इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी अपडेट है! आपको बता दे की सीटेट केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा जुलाई सेशन का आयोजन जून और जुलाई में किया जाएगा और जल्द ही केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। नोटिफिकेशन को पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया जाता है नोटिफिकेशन में योग्यता से लेकर के आवेदन प्रक्रिया और नए नियम और शर्ट की जानकारी दी जाएगी। आईए जानते हैं कब तक आएगा सीटेट का नोटिफिकेशन? और क्या है आवेदन की प्रक्रिया व परीक्षा पैटर्न?
CTET July Notification 2025
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा देशभर में शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन प्रत्येक वर्ष दो बार किया जाता है, पहली परीक्षा का आयोजन जुलाई में क्या जाता है तो वहीं दूसरी परीक्षा दिसंबर में आयोजित की जाती है। 1 वर्ष में अभ्यर्थियों को दो बार सीटेट परीक्षा देने का अवसर उपलब्ध होता है।
एक बार में केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की दो पेपर आयोजित की जाती है प्रथम पेपर में पास होने पर अभ्यर्थी 1 से लेकर 6 तक के शिक्षक के लिए आवेदन कर सकते हैं वहीं द्वितीय पेपर में पास हुए अभ्यर्थी कक्षा 6 से लेकर के 8 तक के विद्यालय में शिक्षक बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
CTET परीक्षा का आयोजन | बोर्ड नाम | परीक्षा सत्र | पेपर | योग्य कक्षाएं |
---|---|---|---|---|
वर्ष में दो बार | सीबीएसई | जुलाई और दिसंबर | पेपर-1 | कक्षा 1 से 5वीं तक के शिक्षक के लिए योग्य |
पेपर-2 | कक्षा 6 से 8वीं तक के शिक्षक के लिए योग्य |
CTET July Notification 2025: कैसे देखें नोटिफिकेशन
सीटेट जुलाई 2025 नोटिफिकेशन देखने के लिए निम्न प्रोसेस को फॉलो करें
- सबसे पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीटेट (Central Teacher Eligibility Test) आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- वेबसाइट पर पहुंचने के बाद होम पेज पर दिए गए Latest News सेक्शन में ” CTET July Notification 2025 Advertisement Apply Online” क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपके स्मार्टफोन में सीटेट का नोटिफिकेशन डाउनलोड हो जाएगा।
सीटेट जुलाई 2025 परीक्षा को लेकर के सभी प्रकार की जानकारी को नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
CTET July 2025 Eligibility, ये है जरुरी पात्रता
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित की जा रही सीटेट के पेपर 1 और पेपर 2 में आवेदन करने के लिए अलग-अलग योग्यताएं व पात्रता निर्धारित की गई है, दोनों पेपर की पात्रता नीचे टेबल में देख सकते हैं।
पेपर | आवश्यक शैक्षणिक योग्यता |
---|---|
पेपर-1 (कक्षा 1 से 5वीं) | 50% अंकों के साथ 12वीं पास + दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) |
50% अंकों के साथ 12वीं पास + 4 वर्षीय बैचलर ऑफ एलिमेंट्री एजुकेशन (B.El.Ed) | |
50% अंकों के साथ 12वीं पास + दो वर्षीय डिप्लोमा इन एजुकेशन (स्पेशल एजुकेशन) | |
पेपर-2 (कक्षा 6 से 8वीं) | ग्रेजुएशन + डी.एल.एड. |
50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन + बीएड | |
50% अंकों के साथ 12वीं + 4 वर्षीय बी.एल.एड. | |
50% अंकों के साथ 12वीं + 4 वर्षीय बीए/बीएससी एड या बीएएड/बीएससीएड | |
50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन + बीएड (स्पेशल एजुकेशन) |
सीटेट पास स्कूल इन विद्यालयों में मिलता है शिक्षक बनने का अवसर
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को देश के अलग-अलग केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों ,आर्मी विद्यालय, केंद्रीय तिब्बती स्कूल निजी स्कूल जिसमें शिक्षक के लिए सीटेट पात्रता निर्धारित की गई हो , इसके अलावा अलग-अलग राज्य सरकार के मान्यता प्राप्त विद्यालयों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
CTET Passing Marks: सीटेट के लिए पासिंग मार्क्स क्या है?
सीटेट यानी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET – Central Teacher Eligibility Test) में पास होने के लिए अभ्यर्थी को न्यूनतम अंक हासिल करने होते हैं। एक बार सीटेट की परीक्षा पास होने के बाद अभ्यर्थी के लिए यह जीवन भर के लिए वैलिड डॉक्युमेंट होता है।
श्रेणी | कुल अंक | न्यूनतम उत्तीर्ण अंक | न्यूनतम उत्तीर्ण प्रतिशत |
---|---|---|---|
सामान्य | 150 | 90 | 60% |
एससी/एसटी | 150 | 82 | 55% |
नोट: सीटीईटी परीक्षा का स्कोरकार्ड आजीवन मान्य होता है। |
CTET July 2025 Apply Online: आवेदन करने का प्रोसेस
- सीटेट जुलाई 2025 के लिए आवेदन करने हेतु सबसे पहले आफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद CTET July 2025 Apply Online पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद एक नया विंडो खुलेगा यहां पर अपना रजिस्ट्रेशन करें और रजिस्ट्रेशन नंबर को नोट करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और आने डिटेल्स को डाल करके Login पर क्लिक करें।
- लॉगिन करने के बाद पूरा एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा एप्लीकेशन फॉर्म में अभ्यर्थी का नाम, आधार कार्ड , नंबर डेट, ऑफ बर्थ पिता का नाम और अन्य डिटेल्स डालकर सबमिट करें।
- इसके बाद शैक्षणिक डिटेल्स को डालें और एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें।
आवेदन फीस का भुगतान करें और फाइनल आवेदन फार्म को सबमिट करें।
Leave a Reply to Mohammad Arif Mandad Cancel reply