Tag: CTET 2025

  • CTET Cut Off 2025: यहाँ देखें GEN, OBC, SC/ST के लिए पासिंग मार्क्स कितना है

    CTET Cut Off 2025: यहाँ देखें GEN, OBC, SC/ST के लिए पासिंग मार्क्स कितना है

    CTET Cut Off 2025: जितने भी छात्र केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी कर रहें है उनको तो पता होगा की जुलाई 2025 में CTET की परीक्षा होने वाली है, तो परीक्षा देने से पहले उसके बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें पता होनी चाहिए जैसे की परीक्षा कितने नंबर का होता है, कितना सलवा आता है और Cut Off कितना तक जाता है।

    अगर आप CTET 2025 देने वाले हैं, तो आपके लिए यह जानना बहुत ज़रूरी है कि इस परीक्षा को पास करने के लिए कितने नंबर चाहिए। उनको तो खासकर जानना जरुरी होता है OBC, SC, ST जैसी आरक्षित श्रेणी से हैं, क्युकी आपके लिए कट-ऑफ और क्वालिफाइंग मार्क्स थोड़ा अलग होता है। इस आर्टिकल में हम आपको CTET 2025 की कट ऑफ, पासिंग मार्क्स और रिजर्वेशन कैटेगरी के अनुसार ज़रूरी जानकारियां विस्तार से बताया है आपसे बस अनुरोध है की अंतिम तक बने रहें।

    CTET में कुल कितना परीक्षा होता है

    CTET (Central Teacher Eligibility Test) एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जिसे CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) आयोजित करता है। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए होती है जो कक्षा 1 से 8 तक के लिए सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनना चाहते हैं। CTET में दो पेपर होते हैं पहला पेपर को बोलता है पेपर 1 जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए होता है। दूसरा का नाम है पेपर 2 ये कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के लिए होता है।

    इसे भी पढ़ें:- B.Ed Course Rules Change News: बीएड कोर्स में बड़ा बदलाव, NCTE की नई गाइडलाइन जारी

    CTET 2025 पासिंग मार्क्स

    आपको बता दें की केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने CTET परीक्षा के लिए अलग अलग वर्ग यानि की केटेगरी के लोगों के लिए अलग अलग पासिंग मार्क्स को रखा है। निचे हमने आपको डिटेल में समझाया है की आपके वर्ग का क्या पासिंग मार्क है।

    CategoryPassing MarksPercentage
    GENERAL / UR90 Marks60%
    OBC82.5 Marks55%
    SC82.5 Marks55%
    ST82.5 Marks55%

    CTET परीक्षा पास के लिए कुछ महत्वपूर्ण बात

    जो भी छात्र CETE की परीक्षा देने वाले हैं उनको कुछ जरुरी बातों का पता होना आवश्यक है जैसे की CTET परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है। CTET पेपर 1 और पेपर 2 में से कोई भी दे सकते हैं, अपने अपने शिक्षक बनने के जरूरत अनुसार अगर आप चाहे तो या दोनों भी दें सकतें हैं। जो अभ्यर्थी निर्धारित कट ऑफ अंक प्राप्त कर लेते हैं, उन्हें CTET का सर्टिफिकेट मिलता है। पहले यह सर्टिफिकेट कुछ सालों के लिए ही वैद था लेकिन अब यह सर्टिफिकेट लाइफटाइम के लिए वैलिड हो गया है। यानी इसे बार-बार देने की ज़रूरत नहीं। यह नया नियम हाल में में लागू किया गया है।

    इसे भी पढ़ें:- UP Outsourcing Employee Salary Chart: आउटसोर्स कर्मचारियों की सैलरी चार्ट हुई जारी , इस आधार पर मिलेगी सैलरी

    CTET परीक्षा पास के बाद क्या होगा

    यह जानकारी केवल उनके लिए है जो भविष्य में CTET परीक्षा की तैयारी करने वाले हैं। CTET परीक्षा को पास करने से आप केंद्र सरकार के KVS, NVS, आर्मी स्कूल, और अन्य सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने के पात्र हो जाते हैं। अगर आप चाहे तो इन स्कूलों में टीचर की नौकरी कर सकतें हैं। इसके अलावा कई राज्य भी CTET स्कोर को शिक्षक भर्ती में मान्यता देते हैं। CTET केवल पात्रता परीक्षा है। नौकरी के लिए आपको अलग से आवेदन करना होता है। उम्मीद है आपको यह पूरी जानकारी समझ में आई होगी।

  • CTET 2025 Update News: सीटेट जुलाई का नोटिफिकेशन दो बड़े बदलाव के साथ होगा जारी, परीक्षा तिथि और नोटिस

    CTET 2025 Update News: सीटेट जुलाई का नोटिफिकेशन दो बड़े बदलाव के साथ होगा जारी, परीक्षा तिथि और नोटिस

    CTET 2025 Update News: सीटेट परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं लाखों छात्रों के लिए आवश्यक अपडेट है नोटिफिकेशन को लेकर इसलिए जरूर पढ़ें। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों को जुलाई में होने वाली परीक्षा का बेसब्री से इंतजार है। हर बार की तरह इस बार भी छात्र उम्मीद कर रहे थे कि अप्रैल या मई में नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा, लेकिन अब तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई है। पिछली बार अप्रैल में ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई थी, लेकिन इस बार देरी हो चुकी है। सीटीईटी परीक्षा की तैयार कर रहे छात्र काफी मायूस हैं नोटिस को लेकर।

    आप लोगों के मन में सवाल होगा की आखिर ये नोटिफिकेशन इतना लेट करने का कारण क्या है तो आपको बता दें की सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार और मेदे रिपोर्ट्स के मुताबिक़, CTET 2025 जुलाई के नोटिफिकेशन में देरी के पीछे कई वजहें हो सकती हैं। माना जा रहा है कि इस बार CTET में कुछ बड़े बदलाव किए जा सकते हैं, जिसके कारण बोर्ड ने अभी तक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। हालांकि, इस बारे में CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

    परीक्षा कब तक आयोजित होगा

    परीक्षा के बारे में भी अभी कोई अपडेट नहीं मिला है, एग्जाम डेट नोटिफिकेशन जारी के बाद ही पता चलेगा। सोशल मीडिया और कुछ वेबसाइट्स पर ऐसी खबरें चल रही हैं कि CTET परीक्षा अब जुलाई की जगह दिसंबर 2025 में हो सकता है। इसके अलावा एक और न्यूज़ काफी तेजी से फैल रहा है की, इस बार CTET तीन लेवल पर कराई जा सकती है पहला प्राइमरी (कक्षा 1 से 5), दूसरा जूनियर (कक्षा 6 से 8), और तीसरा सेकेंडरी लेवल (कक्षा 9 से 12)।

    लेकिन आपको बता दें कि अभी तक ऐसी कोई भी खबर या आधिकारिक अपडेट सीबीएसई के तरफ से नहीं आई है। सीबीएसई ने साफ-साफ कहा है कि किसी भी अफवाह खबर पर भरोसा ना करें जो भी अपडेट होगा आपको सूचित किया जाएगा।

    CTET जुलाई नोटिफिकेशन 2025 कब तक आएगा

    तैयारी कर रहे छात्रों के मन में अभी सबसे बड़ा सवाल यह है कि CTET जुलाई 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन आखिर आएगा तो कब तक आएगा? आपको बता दें की CBSE की तरफ से नोटिफिकेशन को लेकर अभी तक कोई भी सुचना सामने नहीं है। लेकिन फिर भी कुछ मीडिया रिपोर्ट और वेबसाइट से हमने पता चला है की नोटिफिकेशन मई के आखिरी सप्ताह या जून की शुरुआत में जारी हो सकता है।

    CTET परीक्षा 2025 कब तक होगी

    देखिये परीक्षा कब होगा ये निर्भर करता है की नोटिफिकेशन कब तक जारी हुआ। CTET का नोटिफिकेशन अगर मई 2025 में जारी होता है की आवेदन जून से शुरू हो जायेगा तो यह संभावना बनती है कि परीक्षा जुलाई 2025 की जगह अगस्त में कराई जाए, क्योंकि छात्रों को आवेदन भरने और आवेदन में सुधार करने के लिए लगभग 1 महीना का समय दिया जाता है। लेकिन अगर नोटिफिकेशन जून के अंतिम तक आती है तो परीक्षा और आगे जा सकती है।

    CTET नोटिफिकेशन आते ही क्या करना होगा

    जैसे ही CTET का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होता है। अभ्यर्थी को CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज और योग्यता की पूरी जानकारी नोटिफिकेशन में दी जाएगी। ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद, परीक्षा की तारीख, सेंटर और एडमिट कार्ड की जानकारी भी समय पर मिलेगी।