UP Rojgar Mela List 2025: बेरोजगार युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है जो अभी जॉब की तलाश में है। मई का या महीना खत्म होने को है लेकिन रोजगार मेला का नया लिस्ट फिर से आ चुका है। जो युवक जॉब / रोजगार की आपकी तलाश में है वह इस रोजगार मेला में शामिल हो सकते हैं। आपको बता दें कि यूपी के अलग-अलग जिलों में 31 में तक लगभग 15 रोजगार मेला का आयोजित किया जाएगा।
जिसमें इटावा, अयोध्या, हमीरपुर, शाहजहांपुर, बलरामपुर जैसे बड़े-बड़े जिले शामिल है। कई जिलों में रोजगार मेला समाप्त हो चुका है लेकिन अभी कई जिलों में बाकी है। बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का यह मई का महीने आखिरी मौका हो सकता है। जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरा करें और इस रोजगार मेला में शामिल हो जाए।
UP Rojgar Mela List 2025
रोजगार मेला की तारीख | जगह | आयोजन स्थल |
30 मई 2025 | शाहजहांपुर | शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन अहमदपुर रेती शाहजहांपुर |
30 मई 2025 | हमीरपुर | मीरपुर जिला सेवायोजन कार्यालय हमीरपुर उत्तर प्रदेश |
30 मई 2025 | अयोध्या | GITI कैंपस बेनीगंज अयोध्या |
30 मई 2025 | ललितपुर | जिला सेवायोजन कार्यलय कैंपस, गोविंदनगर ललितपुर |
30 मई 2025 | बलरामपुर | जिला रोजगार कार्यालय बलरामपुर |
31 मई 2025 | इटावा | अभय वीर स्मृति महाविद्यालय, उदी, इटावा |
रोजगार मेला में कितने बजे तक जाना होगा
बात करें टाइमिंग की तो पी रोजगार मेला की टाइमिंग आमतौर पर सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम के 5:00 या 6:00 बजे तक रहती है। आप कभी भी जाकर रोजगार मेला में शामिल हो सकते हैं। कुछ बातों का ध्यान रखें जैसे की रोजगार मेला में जाने से पहले अपने सभी प्रकार के महत्वपूर्ण दस्तावेज और शिक्षक दस्तावेज एक साथ रख लें ताकि मेले वाले दिन आप सभी डाक्यूमेंट्स लेकर जा सकें। इस जॉब फेयर में फ्रेशर और अनुभव दोनों अभ्यर्थियों की जरूरत है आपको अपने-अपने योग्यता के मुताबिक जॉब दिया जाएगा।
आपको बता दें कि इस रोजगार मेला में शामिल होने के लिए अभ्यार्थी रोजगार संगम के आधिकारिक वेबसाइट (rojgaarsangam.up.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन / रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। हालांकि आयोजन के स्थल पर भी रजिस्ट्रेशन करने की सुविधा उपलब्ध होती है। आप वहां से भी कर सकते हैं। इन रोजगार मेला से संबंधित और भी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए उत्तर प्रदेश के सेवायोजन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रख सकते हैं।
Leave a Reply to Mahesh Cancel reply